Bhadohi News: प्रेमी का 'प्राइवेट पार्ट' काटा, बेटी से प्यार करने पर युवक से नाराज थे प्रेमिका के परिजन

Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से प्रेम प्रसंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। भदोही जिले में प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को पकड़कर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। पीड़ित युवक ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी तो परिजन उसे अस्पताल ले गए।

पहले युवक को भदोही के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए वाराणसी के बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

bhadohi-news-lovers-private-part-cut-condition-critical

प्राइवेट पार्ट काटे जाने से गंभीर रूप में घायल युवक को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं पीड़ित युवक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

यह पूरा मामला भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि औराई थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला 22 वर्षीय युवक चौरी थाना क्षेत्र के एक ऑटो गैराज में काम करता था। काम करने के दौरान ही गैराज के मालिक की बेटी से उसकी मुलाकात हुई।

धीरे-धीरे बात आगे बढ़ी तो दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। दोनों मोबाइल पर भी एक दूसरे से बातचीत करते थे। प्रेमी का आरोप है की प्रेमिका के परिजनों को भी इस बात की जानकारी लग गई थी जिसके चलते 26 जनवरी को उन लोगों ने उसे अपने घर मिलने के लिए बुलाया।

आरोप है कि इस दौरान सूरज प्रजापति, सोनू प्रजापति और कन्हैया प्रजापति ने कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट की। मारपीट करने के साथ ही तीनों लोगों ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया और गंभीर हालत में छोड़कर उसे फरार हो गए।

प्राइवेट पार्ट काटे जाने के बाद गंभीर स्थिति में युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर घर पहुंचा और परिजनों को पूरी बात बताई। इस मामले में परिजनों द्वारा गैराज मालिक समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इस बारे में चौरी थाना अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा बताया गया की प्रेम प्रसंग में एक युवक के प्राइवेट पार्ट काटे जाने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित के परिजनों द्वारा दी गई तकरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+