Bhadohi Lok Sabha: डिप्टी सीएम ने सपा-कांग्रेस पर जमकर बोला हमला, कहा- परिवारवाद से ग्रसित हैं ये पार्टियां
Bhadohi Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान एक तरफ राम मंदिर का निर्माण करने वाले हैं तो दूसरी तरफ कर सेवकों पर गोली चलाने वाले हैं। इन दोनों के बीच चुनाव हो रहा है और इन दोनों में से ही आपको चुनना है।

उन्होंने अभी कहा कि भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस जैसी पार्टियां परिवारवाद से ग्रसित हैं। कांग्रेस सरकार में आतंकियों को बिरयानी खिलाया जाता था।
जबकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पुलवामा अटैक करने वाले आतंकियों के ठिकाने पर एयर स्ट्राइक कर आतंक का महत्व जवाब दिया। उन्होंने यह भी कहा कि यह सब आपके एक वोट के बदौलत हुआ।
दरअसल, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक शनिवार को भदोही लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ विनोद बिंद का नामांकन करने के लिए भदोही पहुंचे हुए थे। भदोही के सिंहपुर हनुमान मंदिर पर आयोजित सभा में उन्होंने लोगों को संबोधित किया।
डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि यह लड़ाई भारत माता की जय और भारत माता को डायन कहने वाले लोगों के बीच हो रही है। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी प्रेजेंट बहुमत के साथ तीसरी बार सरकार बना रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।
भदोही जाने से पहले डिप्टी सीएम वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। वाराणसी एयरपोर्ट पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत के बाद डिप्टी सीएम सड़क मार्ग से भदोही के लिए प्रस्थान कर गए। इसके अलावा भदोही में कार्यक्रम में शामिल होने के बांद सायंकाल भदोही से लौटकर वाराणसी पहुंचे और वापस लौट गए।












Click it and Unblock the Notifications