Bhadohi News: अपने ही घर में खाट पर सो रहे मासूम बच्चे की निकाली गई आंख, मौत के बाद परिवार में मातम
भदोही में अपने घर पर ही कमरे में मासूम बच्चे को खाट पर सुलाकर एक माह बाहर काम कर रही थी। मासूम की किसी ने आंख निकाल ली और उसकी मौत हो गई।

Bhadohi जिले में एक 4 वर्षीय मासूम बालक की उसके घर में सोते समय संदिग्ध परिस्थितियों में आंख निकाल ली गई। आंख निकाले जाने के चलते मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के समय उसकी मां और परिवार के अन्य सदस्य कमरे में उसे छोड़ कर घर का आवश्यक काम कर रहे थे। मासूम बच्चे की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बाई आंख के किनारे चोट के निशान
दरअसल, भदोही कोतवाली अंतर्गत हरीपट्टी गांव में के रहने वाले हंसराज गौंड़ की पत्नी उनके 4 माह के मासूम बच्चे मानव को कमरे में सुला कर बाहर आवश्यक काम करने के लिए चली गई थी। मां आवश्यक घरेलू काम कर रही थी और काम करने के बाद जब वह वापस लौटी तो कमरे में उनका बेटा मृत अवस्था में पड़ा था। उसकी भाई आंखें निकाल ली गई थी और आंख के समीप चोट के निशान के लगे हुए थे। मासूम बच्चे की मां उसे उठाने का प्रयास किए लेकिन जब वह नहीं उठाती और जोर-जोर से चीखने चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे तो उनका भी कलेजा कांप उठा।

कमरे में किसी का आवागमन नहीं हुआ तो किसने मारा
बताया जा रहा है कि जब मासूम की मां कमरे से बाहर निकली थी और मासूम कमरे में सो रहा था इस दौरान उस कमरे में कोई भी व्यक्ति नहीं आया था। मासूम बच्चे को मारने के साथ ही उसकी बाईं आंख निकाल दिए जाने के बाद भी घर के बाहर काम कर रहे परिवार के सदस्यों को मासूम बच्चे की चींखने की आवाज क्यों सुनाई नहीं दी। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति मासूम बच्चे को मारा होता तो बच्चा जरूर चीखा चिल्लाया होता है। ऐसे में बच्चे की आंख कौन निकाला और किस तरह उसकी मौत हुई इस बात को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा चल रही है। वहीं मृत मासूम के परिवार वालों का कहना है कि कोई टोना टोटका किया गया है।

पोस्टमार्टम के बाद मामला होगा स्पष्ट
परिजनों की सूचना के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। मृत मासूम के पिता हंसराज गौड़ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस मासूम बच्चे के लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। इस बारे में चौकी प्रभारी कृष्ण बिहारी गिरी ने बताया कि मासूम बच्चे की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। मासूम बच्चे की मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है‚ हालांकि मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications