UP: ऑटो चालक ने बालक संग किया 'गंदा काम', खेत में कराहता मिला मासूम, हालत गंभीर
UP News: उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद में एक ऑटो चालक ने 12 वर्षीय किशोर को हवस का शिकार बनाया। बस्ती से दूर सुनसान स्थान पर खेत में ले जाने के बाद ऑटो चालक बालक के साथ कुकर्म किया और बेहोश होने पर छोड़कर भाग निकला।

UP News Hindi: भदोही जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। भदोही में एक ऑटो चालक ने 12 वर्षीय किशोरी के साथ कुकर्म किया। कुकर्म करने के बाद ऑटो चालक बच्चे को बेहोशी की हालत में खेत में छोड़कर फरार हो गया।
सूचना मिलने के बाद वहां पहुंचे परिजनों ने मासूम बच्चे को पहले नजदीकी पीएचसी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि अभी भी मासूम की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद औराई कोतवाली पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
ऐसे दिया घटना को अंजाम: दरअसल, भदोही जनपद के औराई कोतवाली अंतर्गत लोकमनपुर गांव के सिवान में रविवार को देर शाम एक 12 वर्षीय किशोर बेहोशी की हालत में पाया गया। गांव के लोग उसके पास पहुंचे तो देखे कि उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे।
बताया जा रहा है कि किशोर के उठने के बाद उससे पूछताछ करके ग्रामीणों ने इसकी सूचना उसके परिजनों और पुलिस को दिया। सूचना मिलने के बाद वहां पहुंच परिजन बच्चे को लेकर समीप में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों ने उसका उपचार किया और गंभीर स्थिति देखते हुए वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय संतोष कुमार नामक ऑटो रिक्शा चालक उस बच्चे को रविवार को उसके घर से उठाया था। संभावना जताई जा रही है कि ऑटो चालक बच्चे को कोई नशीली चीज खिलाकर बेहोश कर दिया था उसके बाद उसके साथ कुकृत्य किया।
वहीं इस बारे में एडिशनल एसपी राजेश भारती द्वारा बताया गया कि आरोपी ऑटो चालक को बाबूसराय से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चे को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है और पुलिस द्वारा उसका स्वास्थ्य अपडेट लगातार लिया जा रहा है।
थाना औराई क्षेत्र अंतर्गत अव्यस्क बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म की घटना के सम्बन्ध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार किया गया है। उक्त के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक भदोही की बाईट।@Uppolice @adgzonevaranasi @digmirzapur pic.twitter.com/b2bpyiZB1u
— BHADOHI POLICE (@bhadohipolice) May 28, 2023












Click it and Unblock the Notifications