यूपी: JCB की चपेट में आया टेंपो , महिला की मौत, आठ के हाथ-पैर कटे

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की मानें तो टेंपो में करीब 10 लोग सवार थे।

A woman died in a collision between JCB and Temp

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि एक टेम्पो लगभग 10 यात्रियों को लेकर हंडिया से गोपीगंज आ रहा था। रास्ते में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर 6 लेन के निर्माण कार्य में लगी एक जेसीबी बैक हो रही थी। इसी दौरान टेंपो चालक ने जेसीबी के पीछे से तेजी से अपना वाहन निकालने की कोशिश की, तब तक जेसीबी बैक हो चुकी थी और टेंपो उसके कटर की चपेट में आ गया। जेसीबी के कटर की चपेट में आने से टेंपो के पीछे का हिस्सा बुरी तरह कट गया।

इस हादसे में शीला देवी (43) की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। उनमें से किसी का हाथ तो किसी का पैर कटकर अलग हो गए। सूत्रों ने बताया कि घायलों में दामिनी देवी, गीता देवी और जय प्रकाश को गंभीर हालत में वाराणसी रेफर कर दिया गया है, जबकि बाकी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और जेसीबी को कब्जे में ले लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+