घायल पिता को ठेले पर लादकर थाने पहुंचा मासूम, जिला अस्पताल ने न​हीं मंगाई एंबुलेंस- VIDEO

सन्तकबीरनगर। उत्तर प्रदेश के सन्तकबीरनगर ज़िले में एक शख्स को कुछ दबंगों द्वारा मारा-पीटा गया। उसे घायलावस्था में उसका मासूम बेटा केले बेचने वाले ठेले पर लादकर थाने ले गया। ठेले पर उस शख्स की पत्नी और तीन और बच्चे भी थे। इस तरह छोटे से परिवार के छह सदस्य हो गए। शख्स के चारों बच्चे काफी छोटे थे। जिनकी मदद करने वाला कोई न था।

Recommended Video

    घायल पिता को ठेले पर लादकर थाने पहुंचा मासूम, जिला अस्पताल ने न​हीं मंगाई एंबुलेंस- VIDEO
    Watch: innocent children brings injured father on banana cart to police station at sant kabir nagar, Video goes to viral

    संवाददाता ने बताया कि, घायल पिता को ठेले पर लादकर मासूम बेटा कोतवाली पहुंचा था। उसके वीडियो सामने आए हैं। आप देख सकते हैं कि, क्या हालत थे। यह पूरा मामला कोतवाली ख़लीलाबाद क्षेत्र के कुसमीदांडी गाव का है। घायल शख्स की पत्नी के मुताबिक, कुछ लोगों ने उनके घर पर पत्थर फेंके और विरोध करने पर जमकर पीटा। ऐसे में घायल शख्स के पास गरीबी की वजह से कोई व्यवस्था न थी।

    Watch: innocent children brings injured father on banana cart to police station at sant kabir nagar, Video goes to viral

    शख्स को उसके मासूम पुत्र ने ठेले पर लादकर न्याय की गुहार लगाने के लिए कोतवाली का रूख किया। ठेले पर ही रोती-बिलखती मां भी सवार थी। बताया जा रहा है कि, शख्स के मासूम बच्चे पहले तो ठेले से खलीलाबाद जिला अस्पताल पहुंचे, जहां जरूरी उपचार किया गया। उसके बाद पिता को उसी हालत में कोतवाली खलीलाबाद ले गए। इस दौरान बड़ी लापरवाही यह रही कि, अस्पताल ने कोई वैन तक नहीं मुहैया कराई।

    Watch: innocent children brings injured father on banana cart to police station at sant kabir nagar, Video goes to viral

    बाद में जब वे कोतवाली में पहुंचे तो कोतवाल उनकी तरफ दौड़ पड़े और पूरी जानकारी ली। उसके बाद घायल पिता को ठेले से नीचे उतरवाया। फिर मेडिकल के लिए अस्पताल भिजवाया। कोतवाल ने न्याय का भरोसा देकर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+