UP News: 'वो सब कह डाला...?', चाचा ने BJP सांसद को सुनाई खूब खरी खोटी, Video सोशल मीडिया पर Viral

UP News: भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 में प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी गई है। इसी कड़ी में भाजपा ने संत कबीर नगर के सांसद प्रवीण निषाद को भी टिकट दिया है।

टिकट मिलने के बाद अपने साथ संसदीय क्षेत्र में पहुंचे मौजूदा सांसद प्रवीण निषाद को जनता के विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों द्वारा सांसद के विरोध किए जाने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वन इंडिया हिंदी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

up-news-uncle-scolds-bjp-mp-of-kabir-nagar-video-viral

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो संत कबीर नगर जनपद के आलापुर विधानसभा क्षेत्र का है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा फिर से टिकट मिलने के बाद सांसद प्रवीण निषाद क्षेत्र में पहुंचे थे।

क्षेत्र में पहुंचने के दौरान सांसद लोगों से मुखातिब हो रहे थे इसी बीच एक चचा आते हैं और उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाते हैं। वीडियो में सांसद का विरोध कर रहे चचा द्वारा कहा जा रहा है कि 'तेल लगावा लोगन...'।

हालांकि चचा के विरोध के दौरान सांसद प्रवीण निषाद के साथ मौजूद लोग में शांत करने का प्रयास करते हैं लेकिन वे शांत नहीं होते हैं। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स द्वारा यह वीडियो बनाता है।

रविवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई लोगों द्वारा इसे शेयर किया गया। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हुई है इस वीडियो को लेकर लोगों द्वारा तरह-तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+