दर्दनाक हादसा: आमी नदी में डूबने से तीन सगी बहनों व मौसेरे भाई की मौत

संतकबीरनगर के मगहर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर कठार गांव के पूरब शुक्रवार को आमी नदी में तीन सगी बहनों व मौसेरे भाई की डूबने से मौत हो गयी। डूब जाने से शुक्रवार को तीन सगी बहनों और मौसेरे भाई की मौत हो गई। मौसेरे भाई

संतकबीरनगर,9सितंबर: संतकबीरनगर के मगहर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर कठार गांव के पूरब शुक्रवार को आमी नदी में तीन सगी बहनों व मौसेरे भाई की डूबने से मौत हो गयी। डूब जाने से शुक्रवार को तीन सगी बहनों और मौसेरे भाई की मौत हो गई। मौसेरे भाई व तीन सगी बहने अपनी मौसी के साथ आमी नदी में पूजा का सामान विसर्जित करने गई थी।उसी दौरान मौसी,उसका बेटा व तीन सगी बहनें गहरे पानी में जाने लगी।मौसी ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई लेकिन मौसेरे भाई व तीन सगी बहने गहरे पानी में चली गई।मौसी ने बाहर निकलकर शोर मचाना शुरु किया।कुछ आस-पास के लोग पहुंच गए।पुलिस को भी जानकारी दी गयी।ग्रामीण व पुलिस ने बच्चों की तलाश शुरु की।कुछ देर बाद चारों का शव बरामद किया गया।पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

dubane

जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर जिले के बांसगांव की रहने वाली संजू पत्नी वीरेंद्र कुमार अपने दस वर्षीय बेटे अजीत के साथ कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर कठार गांव में अपनी बहन सरोज पत्नी दिनेश के घर आई थी। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे संजू अपने बेटे अजीत व बहन की 18 वर्षीय बेटी रूबी, 11 वर्षीय रंजना और छह वर्षीय दीपाली के साथ मोहम्मदपुर कठार गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित आमी नदी में पूजा का सामान विसर्जित करने गई थी। संजू पूजा का सामान विसर्जित करने नदी में उतरी। पीछे से उसका बेटा और बहन की तीनों बेटियां भी नदी में उतर गईं। गहराई में चले जाने से बेटा और बहन की तीनों बेटियां डूबने लगीं। खुद का बचाव कर संजू तो नदी से बाहर निकल गई ,लेकिन उन चारों को नहीं बचा पाई।

Gorakhpur News: गोरखपुर शहर में विकास कार्यों को मिलेगी गति,शासन ने जारी की पहली किस्त
चौकी इंचार्ज विजय कुमार दूबे ने बताया कि आमी नदी में कुछ लोगों के डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई।जब तक टीम पहुंचती तब तक चारों डूब चुके थे।उनकी तलाश की गयी। कुछ देर बाद उनका शव बाहर निकाला गया।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+