Sant Kabir Nagar News: शाइस्ता परवीन की नेपाल के बुटवल में मौत, चौंकाने वाली वजह आई सामने
Sant Kabir Nagar News: उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर की रहने वाली छात्रा शाइस्ता परवीन की नेपाल में मौत हो गयी है। वह कॉलेज की तरफ से टूर पर गयी थी। अचानक बेटी की मौत से परिजन हैरान हैं। रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के मगहर कस्बे के काजीपुर मोहल्ले की रहने वाली छात्रा शाइस्ता परवीन पुत्र मोहम्मद वली वर्ष एचआरपीजी कॉलेज में स्नातक तृतीय वर्ष की छात्रा थी। कॉलेज के रक्षा अध्ययन विभाग की तरफ से 20 छात्र-छात्राओं के साथ शैक्षिक टूर पर बस से वह मंगलवार की सुबह नेपाल के बुटवल गई थी। इसका नेतृत्व में रक्षा अध्ययन विभाग के डॉ अमित मिश्र व उनके साथ गए तीन अन्य शिक्षक कर रहे थे। करीब चार बजे सूचना मिली की शाइस्ता की मौत हो गई है।

चौकी इंचार्ज मगहर उदयशंकर द्विवेदी ने बताया कि छात्रा टूर पर नेपाल गयी थी। अभी डूबने से मौत की बात सामने आई है। मामले की छानबीन की जा रही है। एचआरपीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि टूर में साथ गए डॉक्टर अमित मिश्रा ने छात्रा के मरने की सूचना दी है। पहले उन्होंने बताया था कि शाइस्ता की हालत गंभीर इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे हैं। थोड़ी देर बाद मौत की खबर आई।












Click it and Unblock the Notifications