समीर खान ने गोवर्धन बनकर फेसबुक पर लड़की को प्रेम जाल में फंसाया, शादी के बाद बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव
Sant Kabir Nagar News: पहचान छिपाकर शादी, गर्भपात, मारपीट और धर्म परिवर्तन का दबाब बनाने का सनसनीखेज मामला उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले से सामने आई है। यहां मध्य प्रदेश की रहने वाली एक युवती ने संत कबीर नगर निवासी समीर खान के ऊपर बेहद गंभीर आरोप लगाए है।
पीड़ित युवती का कहना है कि समीर खान नाम के शख्य ने गोवर्धन सैनी बनकर फेसबुक पर उसके साथ दोस्ती की। इसके बाद प्यार के जाल में फंसाकर उससे शादी की। जब लड़की को उसके मुस्लिम होने की बात का पता चला तो मामले की शिकायत पुलिस से की।

आजतक की खबर के मुताबिक, पीड़िता ने समीर खान पर जबरन धर्म परिवर्तन, गर्भपात, मारपीट और बेचने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए। यह मामला संत कबीर नगर के मगहर कस्बे का है। मध्य प्रदेश की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मगहर कस्बे के रहने वाले समीर खान ने साल 2020 में गोवर्धन सैनी बनकर उससे फेसबुक पर दोस्ती की थी।
यह दोनों के बीच शुरू हुई ये बातचीत धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। समीर खान उर्फ गोवर्धन मध्य प्रदेश पहुंच गया और वहां उसने लड़की से शादी की। शादी के बाद समीर खान उर्फ गोवर्धन उसे (पीड़ित) को संत कबीर नगर ले आया। यहां वह शहरी क्षेत्र में किराए पर रह रहा था।
बता दें कि समीर खान और पीड़िता का रिश्ता लगभग 2 साल तक चला। इसी बीच अचानक गोवर्धन का बैंक पासबुक लड़की के हाथ लग गया, जिसमें उसका नाम समीर खान दर्ज था। अपने साथ हुए धोखे की जानकारी सामने आते ही लड़की का दिल टूट गया और उसने समीर खान उर्फ गोवर्धन से इस बाबत पूछताछ की।
इतना ही नहीं, पीड़ित ने अपने परिवार को भी खुद के साथ हुए धोखे की जानकारी दी। इसके बाद उसने मामले की शिकायत आला अधिकारियों से की। पीड़िता ने सदर कोतवाली में 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
वहीं, इस मामले अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि मध्य प्रदेश की लड़की ने आरोप लगाया कि गोवर्धन सैनी बनकर एक व्यक्ति ने उससे शादी की। अब लड़की ने उस पर जबरन धर्म परिवर्तन, गर्भपात और बेचने जैसे जघन्य अपराधों में आरोप लगाया है।
उन्होंने बताया कि इस मामले की सत्यता की जांच कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। अभी इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications