Sant Kabir Nagar: संतकबीरनगर के बीएसए गिरफ्तार, कोर्ट से मिली राहत

संत कबीर नगर के बेसिक शिक्षा अधिकारी को कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

court

Sant Kabir Nagar News: संत कबीर नगर के बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी को सीजेएम कोर्ट ने सरदार पटेल माध्यमिक विद्यालय काली जगदीशपुर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नियुक्ति मामले में अनियमितता के कारण गिरफ्तारी का आदेश दिया था। न्यायालय में पेश होने के बाद उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दि

कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि नियुक्ति मामले में वारंट जारी होने के बाद भी बीएसए न्यायालय में नहीं पेश हुए। बीएसए अतुल कुमार तिवारी को सोमवार को गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में हाजिर किया गया। वहां से उन्हें 20-20 हजार रुपये के दो निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

डीएम संदीप कुमार ने बताया कि सरदार पटेल अवर माध्यमिक विद्यालय काली जगदीशपुर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नियुक्ति से संबंधित मामले में ने बीएसए लापरवाही की थी। वारंट जारी होने के बाद भी वह न्यायालय में पेश नहीं हुए थे। उसके बाद भी बीएसए ने नियुक्ति प्रकरण में कोई कार्यवाही नहीं की। इस मामले में हाईकोर्ट ने बीएसए के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई करते हुए गैर जमानती वारंट जारी किया था। उसके बाद भी बीएसए हाईकोर्ट में हाजिर नहीं हुए। सीजेएम कोर्ट ने उन्हें निजी मुचलके पर रिहा किया और इसके साथ ही उन्हें 22 मई को हाईकोर्ट में उपस्थित होने के लिए कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+