UP: कर्ज के पैसे न देने पड़े इसके लिए दामाद ने रची यह कहानी, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
संत कबीर नगर पुलिस ने लूट की झूठी सूचना देने वाले आरोपी को गिरफ़तार कर लिया है।

Sant Kabir Nagar News: संत कबीर नगर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें दामाद ने अपने ससुर से लिए पैसे न चुकाने पड़े इसके लिए लूट की झूठी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु की तो लूट की सूचना गलत मिली। पुलिस ने आरोपी पर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है।
एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि लूट की सूचना युवक द्वारा झूठी दी गयी थी। बखिरा क्षेत्र के देवलसा गांव का रहने वाला रामखेलावन यादव पुत्र मोलहू यादव की दुधारा क्षेत्र के मंगुआ पांडेय गांव में रामजी यादव के वहां ससुराल है। रामखेलावन ने पुलिस को सूचना दी थी कि वह एक लाख रुपये बैग में लेकर अपनी ससुराल मंगुआ पांडेय जा रहा था। रास्ते में शाम को पकड़ी अराजी कब्रिस्तान के पास बाइक सवार बदमाशों ने उससे रुपये लूट लिये हैं। सूचना के बाद एसओजी टीम गठित की गयी थी। जिसने घटना का पर्दाफाश कर दिया है। कर्ज न देना पड़े इसके लिए युवक ने लूट की झूठी सूचना दी थी।
पूछताछ में राम खेलावन यादव ने पुलिस को बताया कि वह बभनी चौराहे पर पंचर बनाने का काम करता है। उसने छह महीने पूर्व अपने ससुर रामजी यादव से जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए डेढ़ लाख रुपये कर्ज लिया था। अब ससुर वह पैसे मांग रहे थे। रकम चुकाने की कोई व्यवस्था नहीं थी। इसी वजह से लूट की झूठी कहानी रच दी।












Click it and Unblock the Notifications