ईद पर पिता ने दो मासूम बेटियों को दी खौफनाक मौत, मंजर देख सहम गए लोग

संतकबीरनगर। लॉकडाउन के बीच पूरा देश आज ईद का त्योहार मना रहा है। वहीं, उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में एक पिता ने अपनी ईंट से सिर पर वार कर अपनी ही दो मासूम बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी। त्योहार के मौके पर बच्चियों की हत्या से इलाके में ईद खुशियां मातम में बदल गईं। बच्चियों की मौत के बाद दादी बेसुध हो गई। वहीं, जब मां को जानकारी हुई तो उसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शोर मचाने से नाराज पिता ने की बटियों की हत्या

शोर मचाने से नाराज पिता ने की बटियों की हत्या

मामला संतकबीरनगर जिले के बेलहर इलाके के बनेथू गांव का है। रविवार की देर शाम शोर मचाने से नाराज बाप ने ईंट से सिर कूच कर दो मासूम बेटियों को मार डाला। जानकारी के मुताबिक, 35 वर्षीय जैनुल आबदीन का डेढ़ साल पहले पत्नी शाहिदा खातून से तलाक हो गया था। जैनुल आबदीन के साथ उसकी दो बेटियां पांच वर्षीय मोसिबा खातून और ढाई वर्षीय अलसीबा खातून रहती थी।

ईद की खुशियां मातम में बदल गईं

ईद की खुशियां मातम में बदल गईं

स्थानीय लोगों की मानें तो रविवार की शाम को दोनों मासूम बेटियां शोर मचा रही थीं। इसी बात से पिता जैनुल आबदीन इतना नाराज हुआ कि उसने ईंट से सिर कूंचकर दोनों बेटियों की हत्या कर दी। एक तरह ईद का त्योहार और दूसरी तरह गांव में दो मासूम बच्चियों की हत्या से खुशियां मातम में बदल गईं। गांव में सभी जैनुल की हरकत से हैरान हैं।

पुलिस ने हत्यारे पिता को किया गिरफ्तार

पुलिस ने हत्यारे पिता को किया गिरफ्तार

एसओ अजय सिंह ने बताया कि आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शवों को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस की टीम घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। बता दें, घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+