Santkabir Nagar:खेत में सोए पिता-पुत्र की गला रेतकर हत्या,जांच में जुटी पुलिस
संतकबीर नगर इमीलडीहा गांव में गुरुवार सुबह खेत में पिता-पुत्र का शव मिला।उनकी गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। सुबह ग्रामीण जब खेत के तरफ गए तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार व एएसपी संतोष कुमार फारें
संतकबीर नगर,18अगस्त: संतकबीर नगर इमीलडीहा गांव में गुरुवार सुबह खेत में पिता-पुत्र का शव मिला।उनकी गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। सुबह ग्रामीण जब खेत के तरफ गए तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार व एएसपी संतोष कुमार फारेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस परिजन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक,कोतवाली खलीलाबाद के ग्राम इमीलहीहा निवासी गणेश चौहान पुत्र जंगली उम्र 45 वर्ष व धर्मवीर पुत्र गणेश उम्र 18 वर्ष बुधवार की रात गांव के सिवान में स्थित अपने खेत में पानी चलाने के लिए गए हुए थे। पानी चलाने के बाद पिता-पुत्र खेत में सो गए। उनकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी सोनम कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए। पहुंची फारेंसिक टीम ने हत्या वाले स्थान की घेराबंदी करते हुए मौके जांच के लिए नमूने लिए। उन्होंने बताया कि डबल मर्डर का मामला है। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। ग्रामीणों से भी पूछताछ चल रही है । फारेसिंग, सर्विलांश टीम भी मौके पर जांच के लिए लगाई गई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications