Sant Kabir Nagar News: नीलगाय से टकराई सांसद जगदम्बिका पाल की कार,ऐसे बची जान
डुमरियागंज से बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल की कार नीलगाय से टकरा गयी। एयरबैग खुलने से बाल-बाल जान बची।

Sant Kabir Nagar News : सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज से सांसद जगदंबिका पाल की कार बुधवार रात नीलगाय से टकरा गई। स्पीड इतनी अधिक थी कि नीलगाय से टकराने के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। एयर बैग खुलने की वजह से सांसद व ड्राइवर की जान बची।
जानकारी के मुताबिक, सांसद जगदंबिका पाल बस्ती से कार के द्वारा भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉक्टर धर्मेन्द्र सिंह की बेटी की शादी में शामिल होने गोरखपुर आ रहे थे। संत कबीर नगर में उनकी कार नीलगाय से टकरा गई। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गयी और किसी तरह सांसद व उसमें मौजूद लोगों की जान बच गयी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी।
कोतवाल ने बताया कि कार स्पीड में थी तभी अचानक नीलगाय सामने आ गयी। जब तक ड्राइवर कार रोकता तब तक एक्सीडेंट हो गया। एयर बैग खुलने की वजह से सांसद व उसमें मौजूद लोग सुरक्षित हैं।
गाड़ी से एक नीलगाय से टकरा गई। हालांकि हादसे में सभी गाड़ी सवार एयरबैग खुलने से बच गए। हल्की-फुल्की ही चोट आई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने तत्काल बचाव कार्य में जुट गई। घटना बुधवार देर रात की है।












Click it and Unblock the Notifications