योगी सरकार में मंत्री गुलाब देवी ने PM Modi को बताया भगवान का अवतार, कहा - वे जब तक चाहें PM बने रह सकते हैं
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान का अवतार बताया है। उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वह जब तक चाहें यहां तक कि पूरे जीवन प्रधानमंत्री बने रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के भगवान का अवतार की तरह हैं। उनका जो शब्द निकलता है। पूरा हिंदुस्तान उस चीज को मानता है।

'मोदीजी का कोई मुकाबला नहीं कर सकता है'
बता दें, माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी बुधवार को संभल जिले के चंदौसी विधानसभा क्षेत्र में मेला श्रीगणेश चौथ के संस्थापक डॉ. गिरिराज किशोर की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंची थीं। इस दौरान उनसे पत्रकारों ने सवाल पूछा कि कई नेता देश में अल्पसंख्यक प्रधानमंत्री बनाने की वकालत कर रहे हैं। इस सवाल पर जवाब देते हुए गुलाब देवी ने कहा यह प्रजातंत्र है। यहां कोई भी बयानबाजी कर सकता है, कोई प्रतिबंध नहीं है। इसको हम ज्यादा महत्व नहीं देते और प्रधानमंत्री मोदी जी एक अवतार के रूप में हैं। वह असाधारण प्रतिभा के हैं। इनका मुकाबला कोई नहीं कर सकता। अगर वो चाहें तो जब तक उनका जीवन है तब तक वो प्रधानमंत्री रहेंगे। ये अटकलबाजियों से वह प्रधानमंत्री पद से हटने वाले नहीं हैं। न कोई दूसरा व्यक्ति आने वाला है। अटकलबाजियों से थोड़े कुछ होता है।
'भगवान ने मोदीजी को अपने प्रतिनिधि के रूप में उनको यहां भेजा है'
गुलाब देवी ने आगे कहा, ''वो ऐसे असाधारण व्यक्तित्व हैं, मैं तो कहती हूं कि वह अवतार हैं। भगवान ने उनको अपने प्रतिनिधि के रूप में उनको यहां भेजा है। वह जब जो चाहते हैं वह वैसा करा देते हैं। समझे...तो यह सब क्या है। वह चाहते हैं घंटा बजवा देते हैं, वह चाहते हैं मजीरा बजवा देते हैं। कुछ भी करवा देते हैं। ये देखिए उनकी जो प्रतिभा है, उनका जो शब्द निकलता है पूरा हिंदुस्तान उस चीज को मानता है। इससे बड़ी मान्यता क्या होगी।''












Click it and Unblock the Notifications