Sambhal News: नशे के लिए दो सौ के नोटों से जलाई चिलम, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video
Sambhal News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको भी आश्चर्य चकित कर देगा। चिलम के बारे में तो आप सब जानते होंगे लेकिन नोटों से चिलम आप ने नही देखा होगा। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला -
संभल जिले के हयातनगर थाना क्षेत्र के कस्बा सरायतरीन के रहने वाले एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में व्यक्ति भांजे के उकसाने पर जेब से दो दो सौ के दो नोट निकलता है और चिलम जलने लगता है। इतना ही नहीं यह भी कह रहा है कि बहुत पैसे है दो चार सौ से क्या फर्क पड़ता है।

भांजे ने वीडियो बनाने के बाद से इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो आरोपी की तलाश शुरू हो गई। हयात नगर थाना प्रभारी संत कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के मामले में आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
Recommended Video
जानबूझकर किसी करेंसी नोट को जलाने या नुकसान पहुंचाने पर तीन साल तक की कैद या जुर्माना या दोनों से दंडित किया जा सकता है. वहीं, भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम की धारा 22 में कहा गया है कि जो कोई भी किसी मुद्रा नोट या बैंक नोट को नष्ट या विरूपित करता है, उसे सात साल तक की कैद या जुर्माना या दोनों से दंडित किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications