मंदिर बन रहे हैं तो मेडिकल कॉलेज भी, नया दौर दस्तक दे रहा है खुलकर करें स्वागत- पीएम मोदी
PM Modi News Sambhal Uttar Pradesh: पीएम नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास किया। इसके पश्चात उन्होंने यहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। अपने भाषण में पीएम मोदी ने कई महत्वपूर्ण बातें कही। इसके साथ ही उन्होंने विरोधियों पर निशाना भी साधा।
मंदिर बन रहे हैं तो मेडिकल कॉलेज भी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज अगर मंदिर का निर्माण हो रहा है तो मेडिकल कॉलेज भी बन रहे हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार हो रहा है। विदेशी निवेश भी बढ़े हैं। समय का चक्र घूम चुका है। नया दौर दस्तक दे रहा है। इसका खुलकर सभी को स्वागत करना चाहिए।

प्रमोद कृष्णम को लेकर पीएम ने कही यह बात पीएम मोदी ने कहा कि आज प्रमोद कृष्णम जैसे लोग अवधारणाओं को आगे बढ़ा रहे हैं। मोदी ने कहा कि कल्कि मंदिर के लिए प्रमोद कृष्णम को पिछली सरकारों से लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी। कोर्ट के चक्कर लगाने पड़े। एक बार उनसे कहा गया कि मंदिर बनाने से कानून व्यवस्था बिगड़ जाएगी लेकिन आज हमारी सरकार में उनकी यह लड़ाई पूरी हुई है।
कल्पना से परे था वह हकीकत बना पीएम मोदी ने कहा कि जो कल्पना से परे था वह हकीकत बना। सांस्कृतिक नवजागरण का अद्भुत क्षण है। अबू धाबी में भव्य राम मंदिर का साक्षी बने। कल्कि धाम में शिलान्यास का गवाह बने। विश्वनाथ धाम के वैभव को निखरता देखा। तीर्थ का विकास हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications