संभल: पानी से भरे गड्ढे में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत, मचा कोहराम
संभल, 06 अगस्त: उत्तर प्रदेश के संभल जिले खेत में बने पानी के गहरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। किसानों ने बच्चों को निकाला और मुरादाबाद के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीनों के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें, मृतकों में दो बच्चे आपस में भाई बहन थे। उप जिला अधिकारी दीपेंद्र यादव ने बताया कि तहसील क्षेत्र के शाहपुर चामरान गांव में गुरुवार की शाम तीन बच्चे निर्भय (12), उसकी बहन श्रद्धा (10) और युग (8) अपने खेत के बगल के खेत में चले गए। खे में पानी से भरा एक बड़ा गड्ढा है। तीनों बच्चे उसमें नहाने चले गए और डूब गए। घटना शाम करीब पांच बजे की है।

पिता को ग्रामीणों ने बचाया
तीनों बच्चे जब काफी देर तक वापस घर नहीं लौटे तो पिता भयंकर सिंह ने तलाश में निकले। जब वह गांव के बाहर स्थित एक ईंट भट्ठे के गड्ढे के पास पहुंचे तो तीनों बच्चों की चप्पल दिखी। भयंकर सिंह ने अनहोनी की आशंका के चलते गड्ढे में कूद गए, लेकिन गड्ढे में पानी ज्यादा होने पर वह भी डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर कुछ दूरी पर मौजूद ग्रामीण मौके पर दौड़े और भयंकर सिंह को निकाला।
तीनों बच्चों को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
भयंकर सिंह ने बच्चे लापता होने और चप्पल गड्ढे के नजदीक पड़े होने की जानकारी दी, जिसके बाद एक ग्रामीण ने गड्ढे में घुसकर तीनों बच्चों को बाहर निकाला। परिजन आनन-फानन में बच्चों को मुरादाबाद के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। घटना से बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।












Click it and Unblock the Notifications