वरमाला पहनाने के बाद दूल्हे ने सबके सामने दुल्हन को किया Kiss, दुल्हन का चढ़ गया पारा, बुलाई गई पुलिस
उत्तर प्रदेश के संभल जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। संभल जनपद में एक बारात में दूल्हे ने सबके सामने स्टेज पर दुल्हन को Kiss कर लिया। दूल्हे द्वारा ऐसा किए जाने से दुल्हन और उसके घर वाले नाराज हो गए।
उसके बाद दुल्हन तथा दुल्हन के घर वालों ने शादी करने से इनकार कर दिया। बाद में दोनों पक्षों तक काफी देर तक पंचायत हुई लेकिन मामले का हल नहीं निकला। उसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और पुलिस द्वारा भी समझाया गया लेकिन मामले का हल नहीं निकला।

बाद में दूल्हा शादी किए बिना ही अपने घर वापस लौट गया। इस मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है। लोगों का कहना है कि ठरकी दूल्हा यदि स्टेज पर सबके सामने ऐसी हरकत ना किया होता तो शादी संपन्न हो गई होती।
यह पूरा मामला संभल जनपद के ऐचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि एक गांव के रहने वाले युवक की शादी इशेपुर मुंड गांव की एक युवती के साथ तय था। बुधवार की रात समय से बारात लड़की के घर पहुंची। वहां लड़की वालों द्वारा दूल्हा और बारातियों की अच्छी खातिदारी की गई।
द्वार पूजा का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद स्टेज पर जयमाल का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। बताया जा रहा है कि स्टेज पर दुल्हन को वरमाला पहनाने के बाद दूल्हे ने Kiss कर लिया और सबके सामने ही उसे गोद में उठा लिया। उसके बाद दुल्हन का पारा हाई हो गया और उसने शादी से इंकार कर दिया।
वहीं दुल्हन के घर वालों ने भी ऐसे ठरकी दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन और उसके परिजनों द्वारा शादी से इनकार किए जाने पर वहां हड़कंप मच गया। उसके बाद दोनों पक्षों के संभ्रांत लोग जुटे और लड़के पक्ष के लोगों द्वारा शादी करने का दबाव बनाया गया लेकिन लड़की पक्ष के लोग शादी के लिए तैयार नहीं हुए।
दोनों पक्ष द्वारा काफी देर तक पंचायत चली उसके बाद पुलिस को सूचना दिया गया। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक पूनम राठी भी मौके पर पहुंची, उनके द्वारा भी काफी समझाया गया लेकिन दुल्हन पक्ष शादी करने के लिए तैयार नहीं हुआ। ऐसे में दोनों तरफ से जिन सामानों का लेनदेन किया गया था उन्हें वापस कर दिया गया और बिना दुल्हन के ही बारात वापस लौट गई।












Click it and Unblock the Notifications