Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूपी में टीचर की क्रूरता, इतनी बेरहमी से पीटा कि फट गया छात्र के कान का पर्दा

Sambhal news, सम्भल। यूपी के सम्भल के गांव घौंसली के एक स्कूल के शिक्षक ने शिष्य को बुरी तरह पीटा। जिससे छात्र के कान का पर्दा फट गया। गम्भीर हालत में छात्र अपने घर पहुंचा और परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने उसे गम्भीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। छात्र की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इससे पहले भी छात्रों को बुरी तरह पीटने के मामले सामने आते रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

teacher brutally beat student and ruptures his eardrum

क्षेत्र के गांव बैरपुर महराजी निवासी पुष्पेंद्र व मुर्सिस अली दोनों छात्र घौंसली के इंटर कालेज में पढ़ाई करते हैं। दोनों कक्षा नाैवीं के छात्र हैं। शुक्रवार को दोनों छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मुर्सिस अली ने पुष्पेंद्र को पीट दिया। जिसके बाद छात्र ने शिक्षक से शिकायत की तो शिक्षक ने पुष्पेंद्र की गलती मानते हुए उसे पीट दिया। छात्र को शिक्षक ने इस तरह पीटा की उसके कान का फर्दा फट गया। जिसके बाद छात्र ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। परिजन भी उसे हालत देख भड़क गए।

वहीं परिजन शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे। छात्र की तहरीर पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी देवेन्द्र कुमार नेबताया कि इस मामले में शिक्षक रामभरोसे ताल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+