CM योगी के खिलाफ किया था अभद्र भाषा का प्रयोग, सभास्थल को किया था गंगाजल से शुद्ध, अब गिरफ्तार हुआ सपा नेता
CM योगी के खिलाफ किया था अभद्र भाषा का प्रयोग, सभास्थल को किया था गंगाजल से शुद्ध, अब गिरफ्तार हुआ सपा नेता
संभल, 23 सितंबर: खबर उत्तर प्रदेश के संभल जिले से है। यहां पुलिस ने सपा नेता भावेश यादव नाम के एक शख्स को गिरफ्ता किया है। भावेश यादव पर आरोप है कि उन्होंने सीएम योगी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। इतना ही नहीं, उन्होंने पार्टी कार्यर्ताओं के साथ मिलकर कैलादेवी में हुई जनसभा के बाद गंगाजल छिड़ककर शुद्धिकरण किया था। इस मामले में वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। अब इस मामले में पुलिस ने सपा नेता भावेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

21 सितंबर को प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने कैलादेवी में एक जनसभा को संबोधित किया था। सीएम की जनसभा समाप्त होने के बाद समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव भावेश यादव ने अपने समर्थकों के साथ कैलादेवी पहुंचे। यहां उन्होंने कहा था कि गंगाजल छिड़क कर कैलादेवी की धरती को पवित्र करने का दावा किया। सपा नेता ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के आने से कैलादेवी में क्षेत्र अशुद्ध हो गया था, जिसको उन्होंने गंगाजल छिड़क कर पवित्र किया। उन्होंने सीएम पर देवी देवताओं और जातिगत आधार पर लोगों से भेदभाव करने का गंभीर आरोप लगा दिया।
Recommended Video
एसपी संभल चक्रेश मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में भावेश यादव नाम का एक युवक उस स्थान पर पहुंचकर सीएम के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कुछ धार्मिक कृत्य कर रहा है। इस मामले में उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 153A, 253A और 505 के तहत भावेश यादव व 8 से 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए मुख्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications