ढाई बीघे की जमीन के लिए बेटे ने की बूढ़ी मां की हत्या, पुलिस से पहले ही महिला ने की थी शिकायत

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले के धनारी थाना क्षेत्र में जमीन के लिए कलयुगी बेटे ने मां को मौत के घाट उतार दिया। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसकी पत्नी की तलाश जारी है।

son did murder of his mother in sambhal

संभल जिले के थाना क्षेत्र के गांव रूस्तमपुर पिपलवाड़ा में एक कलयुगी बेटे ने मात्र ढाई बीघा जमीन के लिए अपनी वृद्ध मां की हत्या कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि मृतका का बेटा अपनी मां के साथ आये दिन मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर महिला ढाई बीघा जमीन को बेचने की बात बेटे से कह दी थी। इससे नाराज होकर रात में बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी।

महिला ने अपने साथ होने वाली मारपीट की सूचना धनारी थाने पर दी थी। लेकिन पुलिस ने इससे गंभीरता से नहीं लिया, जिसकी कीमत एक निर्दोष महिला को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। यदि पुलिस इस मामले में पूर्व में ही बेटे के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करती तो वृद्ध महिला को अपनी जान से हाथ नहीं धोना पड़ता।

वहीं इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी गुन्नौर अशोक कुमार ने बताया कि धनारी पुलिस को रुस्तमपुर पिपलवाड़ा से एक महिला की हत्या की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंची धनारी थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला के बेटे को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसकी बहु फरार हैं जिसकी तलाश की जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+