MP शफीकुर्रहमान बर्क समेत दो के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज, तालिबान की तुलना की थी स्वाधीनता सेनानियों से

MP शफीकुर्रहमान बर्क समेत दो के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज, तालिबान की तुलना की थी स्वाधीनता सेनानियों से

संभल, 18 अगस्त: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर तालिबानों का कब्जा हो गया है। तो वहीं, समाजवादी पार्टी के नेता और संभल से सांसद शफीकुर्रहमान बर्क 17 अगस्त को अफगानिस्तान और तालिबान को लेकर एक बयान दिया था। तालिबान के समर्थन पर बयान देने के बाद शफीकुर्रहमान बर्क समेत दो लोगों के खिलाफ देशद्रोह की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इस बात की पुष्टि एसपी संभल चक्रेश मिश्रा ने की है।

Recommended Video

      Taliban की तारीफ कर फंसे एसपी सांसद Shafiqur Rehman Burke, देशद्रोह का केस दर्ज | वनइंडिया हिंदी
      sedition case registered against two including MP Shafiqur Rahman Burke

      बता दें कि सांसद शफीकुर्रहमान बर्क अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। इस बार वो तालिबान के समर्थन में दिए अपने बयान के कारण मुश्किलों में फंस गए है। सांसद ने मंगलवार 17 अगस्त को कहा था कि अफगानिस्तान की आजादी अफगानिस्तान का अपना मामला है। अफगानिस्तान में अमेरिका की हुक्मरानी क्यों? उन्होंने कहा कि तालिबान वहां की ताकत है। अमेरिका, रूस के तालिबान ने पैर नहीं जमने दिए। तालिबान की अगुवाई में अफगान आजादी चाहते हैं। भारत में भी अंग्रेजों से पूरे देश ने लड़ाई लड़ी थी। रहा सवाल हिंदुस्तान का तो यहां कोई कब्जा करने अगर आएगा उससे लड़ने को देश मजबूत है।

      वहीं, अब तालिबान का समर्थन करने पर सपा सांसद डॉ. बर्क के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ है। संभल के एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि

      संभल कोतवाली में 17 अगस्त की देर शाम यह शिकायत की गई कि सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने तालिबान की तुलना भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से की है। ऐसे बयान राजद्रोह की श्रेणी में आते हैं। इसलिए उनके खिलाफ 124ए यानी कि राजद्रोह, 153ए और 295 आईपीसी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उनके अलावा दो अन्य लोगों ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो में ऐसी ही बातें कही हैं। उनके खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया गया है।

      तो वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सपा सांसद बर्क के इस बयान पर आपत्ति जताई है। बीजेपी ने उनसे सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग की है। बीजेपी की तरफ से कहा गया है कि उन्होंने भारत के स्वाधीनता संग्राम सेनानियों की तुलना तालिबानी आतंकियों से की है। गौरतलब है कि बर्क पहले भी विवादों में रह चुके हैं। उन्होंने संसद में वंदेमातरम का विरोध करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+