Sambhal: महिला को बेहोश कर चलती ट्रेन में TTE ने अपने साथी संग किया गैंगरेप, पुलिस ने पकड़ा

Sambhal News: चलती ट्रेन के एसी कोच में विवाहित महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायक के बाद पुलिस टीटीई को गिरफ्तार कर लिया है।

Sambhal News

Sambhal News: चलती ट्रेन के एसी कोच में विवाहित महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला बताया कि सूबेदारगंज जाने के लिए उसने 16 जनवरी को चंदौसी रेलवे स्टेशन से लिंक एक्सप्रेस (ट्रेन) ली। ट्रेन में महिला को उसका परिचित टीटीई मिली। आरोप है कि टीटीई ने उसे पानी में नशीला पदार्थ पिला दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। उसकी बेहोशी का फायदा उठाकर टीटीई और उसके एक साथी ने उसके साथ गैंगरेप किया।

इस घटना के बाद पीड़ित महिला ने 21 जनवरी को आरोपी टीटीई राजू सिंह व उसके अज्ञात साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला की शिकायक के बाद एसपी जीआरपी मुरादाबाद अपर्णा गुप्ता रेलवे स्टेशन पहुंची और महिला के बयान दर्ज किए। इसके बाद पीड़ित महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित महिला की शिकायत पर जीआरपी ने टीटीई को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, उसके एक अन्य साथी की तलाश जारी है।

यह मामला संभल जिले के चंदौसी रेलवे स्टेशन का है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 जनवरी की रात 8 बजे वह अपने दो साल के बेटे के साथ रेलवे स्टेशन पर लिंक एक्सप्रेस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान महिला की मुलाकात उसके परिचित टीटीई राजू से हुई। इस दौरान टीटीई ने महिला से पूछा कहा जा रही है, तो महिला सूबेदारगंज जाने की बात कही। आरोपी टीटीई ने महिला को प्रथम श्रेणी के एसी कोच में बैठा लिया।

पीड़ित महिला का आरोप है कि ट्रेन के चलने के बाद रात करीब 9.55 बजे टीटीई अपने एक साथी के साथ महिला के पास पहुंचा और भोजन करने की बात कही। महिला ने इनकार कर दिया, तो अपनी बोतल महिला को पानी पीने के लिए दिया। पानी पीने के कुछ देर बाद महिला बेहोश हो गई, जिसके बाद टीटीई ने महिला की गोद से उसके दो वर्षीय पुत्र को लेकर ऊपर वाली सीट पर सुला दिया। इसके बाद टीटीई व उसके एक साथी ने महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

इस घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी वहां से चल गए। पहले तो पीड़िता ने लोकलाज के चलते कोई शिकायत नहीं की। लेकिन 20 जनवरी की शाम रेलवे के कस्टूमर केयर नंबर 139 पर महिला ने शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद शनिवार को महिला अपने पति के साथ चंदौसी जीआरपी थाने पहुंची और घटना की तहरीर दी। जीआरपी ने तहरीर के आधार पर आरोपी टीटीई राजू सिंह व एक अज्ञात के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Recommended Video

    संभल: दीवार बनाने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद वीडियो वायरल,जांच शुरू

    शिकायत मिलने के बाद एसपी जीआरपी मुरादाबाद अर्पणा गुप्ता चंदौसी रेलवे स्टेशन पहुंची और पीड़ित महिला के बयान दर्ज किए। एसपी ने पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। एसपी के निर्देश के बाद जीआरपी ने आरोपी टीटीई को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही रेप के आरोपी टीटीई को निलंबित भी कर दिया गया है। वहीं, उसके एक अन्य साथी की तलाश जारी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+