'भारत न कभी हिंदू राष्ट्र था, न कभी होगा', सीएम योगी के बयान पर बोले सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क
SP MP Shafiqur Rahman Barq: समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया है। बर्क ने कहा, 'भारत न कभी हिंदू राष्ट्र था, न है और न कभी होगा।'

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) ने हाल में एक टीवी चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में कहा था कि 'भारत पहले से ही हिंदू राष्ट्र है और आगे भी रहेगा।' जिसके बाद यूपी की सियासत गरमा गई और बयानबाजी भी शुरू हो गई है। सीएम योगी के बयान पर संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क (SP MP Shafiqur Rahman Barq) ने बड़ा बयान दिया है। बर्क ने कहा, 'भारत न कभी हिंदू राष्ट्र था, न है और न कभी होगा।'
शफीकुर्रहमान बर्क अक्सर अपने बयानों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बन रहते है। तो वहीं, अब उन्होंने 'हिंदू राष्ट्र' के मुद्दे को लेकर जो बयान दिया है, उसके बाद वह एक बार फिर मीडिया की सुर्खियों में छा गए है। दरअसल, सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क से मीडियाकर्मियों ने पूछा कि सीएम योगी ने कहा है कि भारत हिंदू राष्ट है और आगे भी रहेगा। इस सवाल के जवाब में बर्क ने कहा, 'योगी आदित्यनाथ मेरे साथ चार बार हाऊस (सदन) में साथ रहे है। मैं उन्हें बहुत अच्छी तरह से जानता हूं।'
शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि, 'हमारे दोस्त भी है। लेकिन उनके इस बयान का मैं खंडन करता हूं कि भारत हिंदू राष्ट्र था, है और रहेगा। भारत न कभी हिंदू राष्ट्र था, न है और न कभी होगा।' तो वहीं, मीडिया ने सवाल करते हुए पूछा कि बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी हिंदू राष्ट्र की बात कर रहे है क्या यह सच हो सकता है? इस सवाल के जबाव में बर्क ने कहा, 'हिंदू राष्ट्र होने की बात भारत की जनता ही स्वीकार नहीं करेगी। मुसलमान स्वीकार करेगा यह तो बहुत दूर की बात है।'
सपा सांसद बर्क ने आगे कहा कि जो लोग इस्लाम धर्म के बारे में जानते नहीं है। वह टिप्पणी क्यों करते हैं। इस्लाम दुनिया का सबसे अच्छा धर्म है। इस्लाम धर्म का प्रसार अच्छाई से दुनिया में हुआ है। उन्होंने बोलते हुए कहा, 'राम राज ना पहले था, ना अब है और ना ही होगा।' कहा कि इस्लाम तो इंसानियत और भलाई का धर्म है। मुसलमान इंसानों की सेवा के लिए आये हैं, चाहे वह किसी देश भी देश में रहते हो, उन्हें लोगों की सेवा करनी चाहिए।
क्या कहा था सीएम योगी ने?
दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ ने 15 फरवरी को एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उनसे पूछा गया था कि भारत को 'हिंदू राष्ट्र' बनाने को लेकर आप क्या सोचते हैं? इसपर सीएम योगी ने कहा कि सबसे पहली बात ये है कि हिंदू राष्ट्र से हमारा मतलब क्या है। हिंदू कोई मजहब, संप्रदाय नहीं है, यहां एक सांस्कृतिक शब्दावली है जो हर नागरिक पर फिट बैठती है। कहा कि भारत का कोई व्यक्ति हज के लिए जाता है तो उसका संबोधन हिंदू से होता है, वो हिंदू नाम से जाना जाता है। वहां भारत से जाने वाले शख्स को न मुस्लिम, न हाजी कहा जाता है, वो वहां हिंदू बुलाया जाता है। उस परपेक्ष में अगर आप देखें तो भारत हिंदू राष्ट्र ही है।












Click it and Unblock the Notifications