Sambhal News: मिट्टी खोदते समय ढहा टीला, किशोरी की दर्दनाक मौत, तीन महिलाएं घायल

UP Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जनपद में एक दर्दनाक हादसा हो गया। संभल में मिट्टी खोदते समय टीला ढह गया और उसकी चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हो गई। वहीं इस दौरान कुछ महिलाएं भी दब गईं।

आसपास मौजूद लोगों ने महिलाओं को वहां से बाहर निकाला। उसके बाद महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं किशोरी की मौत के बाद उसके परिवार में मातम पसरा है।

sambhal-news-mound-collapsed-while-digging-soil-teenager-is-no-more

बताया जा रहा है कि संभल जनपद के असमोली इलाके के हरथला गांव में शुक्रवार को गांव की कुछ लड़कियां और महिलाएं तालाब के किनारे मिट्टी की खुदाई करने के लिए गईं थीं।

मिट्टी खुदाई करते समय गहराई अधिक होने और उपर का टीला अधिक बड़ा होने के चलते टीला अचानक ढह गया। टीला ढहने के चलते गांव की रहने वाली रश्मि सहित अन्य महिलाएं दब गईं।

संयोग अच्छा था कि इस दौरान वहां पर गांव के कुछ बालक मौजूद थे। मिट्टी का टीला गिरने के बाद आवाज आने पर वहां मौजूद बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उसके बाद मिट्टी हटाते हुए उसमें दबे लोगों को बाहर निकाले।

रश्मि को निकालने में लगा समय: ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि टीला ढहने के बाद मिट्टी में दबे रोशन, राखी और शहनवाज सहित अन्य को बाहर निकाल लिया गया। लेकिन मिट्टी की ढेर में दबी रश्मि को खोजने में समय लग गया।

उसे निकालने के बाद लोग जब अस्पताल पहुंचे तबतक उसकी सांसें थम चुकीं थी। उसके बाद परिवार वाले उसकी लाश को लेकर वापस घर पहुंचे तो मातम पसर गया। इस मामले में लोगों द्वारा पुलिस को सूचना नहीं दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+