MP शफीकुर्रहमान बर्क की फिसली जुबान, बोले- मुसलमानों का कोई काम नहीं कर रही सपा
MP शफीकुर्रहमान बर्क की फिसली जुबान, बोले- मुसलमानों का कोई काम नहीं कर रही सपा
संभल, 10 अप्रैल: समाजवादी पार्टी के नेता और संभल से सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने अपनी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए सवाल खड़ा कर दिया। शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा, 'मुसलमानों के हित में समाजवादी ही काम नहीं कर रही।' दरअसल, 09 अप्रैल को सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क एमएलसी चुनाव के लिए संभल में अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की।

मीडिया से बातचीत करते हुए सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क की जुबान फिसल गई। दरअसल, मीडिया कर्मियों ने उनसे यूपी सरकार के कार्यों से संतुष्ट होने का सवाल किया था। इस सवाल का जवाब देते हुए शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि मैं उनके कार्य से संतुष्ट नहीं हूं। मुसलमानों के लिए समाजवादी पार्टी काम नहीं कर रही। हालांकि, जब उन्हें याद आया तो उन्होंने बात को संभालने की कोशिश की। बर्क ने कहा कि समाजवादी नहीं, बीजेपी।
बर्क ने कहा कि यूपी में गवर्नमेंट सपा के हाथ में नहीं योगी के हाथ में है। कहा कि यूपी में योगी काम तो कर रहे हैं लेकिन अपने हिसाब से कर रहे है लेकिन यूपी में मुसलमानों के साथ इंसाफ नहीं हो रहा है। वहीं, अब सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का पार्टी को लेकर दिया गया बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यही नहीं, उनका बयान पार्टी के लिए मुसीबत भी बन सकता है, क्योंकि बर्क की मुसलमानों में काफी अच्छी पकड़ है और यही वजह है कि वह संभल से कई बार सांसद बन चुके हैं।
'लड़कियों को कंट्रोल में रखने के लिए हिजाब जरूरी...'
इससे पहले सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने लड़कियों के लिए हिजाब को वाजिब ठहराया है। उन्होंने कहा कि जब बच्चियां बड़ी होने लगती हैं तो उन्हें कंट्रोल में करने के लिए हिजाब जरूरी है। बर्क ने आगे कहा कि हिजाब पहनने से बच्चियां काबू में रहती हैं। सपा सांसद ने कहा कि हमारी संस्कृति पर यूरोपियन संस्कृति भारी पड़ती जा रही है, लेकिन हमारे धर्म में इतना खुलापन हराम है।












Click it and Unblock the Notifications