संभल: पुलिसकर्मियों के हत्यारों पर एक लाख का इनाम घोषित, एडीजी ने कहा- बदमाशों को उनकी भाषा में दिया जाएगा जवाब

Recommended Video

      Sambhal में बेखौफ बदमाश, 2 Police Men को मारी गोली, Video में जानें पूरा मामला | वनइंडिया हिंदी

      संभल। यूपी के संभल में कैदियों द्वारा सिपाहियों की हत्या कर रायफल लूट कर फरार होने के मामले में एडीजी अविनाश चंद्र ने बड़ा बयान दिया है। एडीजी ने कहा है हत्यारों को उनकी भाषा में जवाब दिया जाएगा। संभल के बनियाठेर थाना के गुमथल के उस जंगल में जहां पुलिस को हत्यारे कैदियों के छिपे होने कि तलाश में एडीजी अविनाश चंद्र और आईजी रमित शर्मा ने कांबिंग की।

      one lakh rupees reward on killers of police constable in sambhal

      एक लाख के इनाम की घोषण

      एडीजी ने कहा कि अपराधियों को उनकी भाषा में जबाब दिया जाएगा। एडीजी ने हत्यारों पर एक लाख के इनाम की घोषणा की। बता दें, बेखौफ बदमाशों ने कैदियों को ले जा रही पुलिस टीम पर हमला बोल दिया था। गोलीबारी के बीच हमलावर 3 कैदियों को छुड़ाकर ले गए। हमले में 2 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। पुलिसकर्मियों की मौत और तीन कैदियों को भगा ले जाने की वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

      'बदमाशों को उन्हीं की भाषा में दिया जाएगा जवाब'

      मामले में एडीजी अविनाश चंद्र ने बदमाशों पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। उन्होंने कहा कि बदमाशों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा। बता दें, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृत सिपाहियों के परिजनों को 50-50 लाख रुपए का मुआवजा दिए जाने का ऐलान किया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+