संभल : ईद की नमाज के बाद दो पक्षों में विवाद, फायरिंग में 4 लोग जख्मी

संभल, 03 मई: यूपी के संभल में ईद की नमाज के बाद एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि पत्थराबाजी और लाठी-डंडों के साथ जमकर फायरिंग भी की गई। इस दौरान चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर एक समुदाय के दो गुटों में मारपीट हो गई। पथराव और फायरिंग की घटनाएं हुईं। तीन घायल हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। जांच चल रही है।

clash between two groups in Sambhal on eid

क्या है पूरा मामला ?

मामला संभल के थाना असमोली क्षेत्र के सदीरनपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष पूर्व प्रधान का बताया जा रहा है। ईद की नमाज के बाद दोनों तरफ से जमकर फायरिंग, पथराव और लाठी-डंडे चले। इसमें कई लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित के परिजन ने बताया कि 10 से 12 लोगों ने उनपर हमला किया। सबके हाथ में तमंचे और डंडे थे। घायलों को मुरादाबाद रेफर किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस घटना के बहुत देर बाद आई। शख्स के मुताबिक, जमीन का विवाद चल रहा था। साथ ही पुरानी रंजिश के चलते उन्होंने हमला कर दिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि आज थाना असमोली के अंतर्गत सदीरनपुर गांव में पुराने विवाद को लेकर 2 गुटों के बीच संघर्ष हुआ, जिसमें दोनों तरफ से पथराव किया गया, अवैध हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया। मौके पर पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है। उधर, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि यूपी पुलिस और प्रशासन के सहयोग और शांति के साथ आज ईद मनाई गई। 32 हजार जगहों पर नमाज अदा की गई, कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और सभी ने खुशी और परंपरा के साथ ईद मनाई। उन्होंने बताया कि परशुरामजयंती और अक्षय तृतीया के अवसर पर भी सुरक्षाबलों को तैनात किया गया था। कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए हम व्यवस्था करेंगे। हमें उम्मीद है कि आने वाले त्योहारों में भी इसी तरह की भागीदारी और सहयोग देखने को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+