ससुराल पहुुंचने से पहले दुनिया से विदा हो गई नई दुल्हन, तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

संभल। यूपी के संभल में नई ​दुल्हन ससुराल पहुुंचने से पहले दुनिया से विदा हो गई। गुरुवार को बहजोई क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर हुए भीषण हादसे में दुल्हन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूल्हे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

शादी के बाद विदा हुई दुल्हन

शादी के बाद विदा हुई दुल्हन

बुलंदशहर के अनूपशहर स्थित हिसावटी गांव निवासी मनोज कुमार की बारात चंदौसी के चुन्नी मोहल्ला आई थी। बुधवार रात शादी संपन्न हुई और गुरुवार की सुबह नई दुल्हन शिवानी (20) की विदाई हुई। गाड़ी में दूल्हा और दुल्हन के अलावा दूल्हे की बहन, भाभी और एक बच्चा सवार थे।

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार

बहजोई क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर पर नवविवाहित जोड़े की गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सभी लोग कार में फंस गए। मौके पर मौजूद लोग तुरंत कार के पास पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब त​क दुल्हन की तड़प-तड़प कर दम तोड़ चुकी थी।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, चालक को अलीगढ़ रेफर किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि चालक को कई तरह के फ्रैक्चर हुए हैं। पुलिस ने दुल्हन के शव को कब्जे में ले लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+