संभल: बालाजी के दर्शन कर लौट रही थीं भाजपा नेत्री, सड़क हादसे में मौत
संभल। यूपी के संभल में भाजपा नेत्री और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आशा सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा चंदौसी बहजोई रोड ग्राम आटा के पास सुबह करीब 4 बजे हुआ था। बताया जा रहा ह कि आशा सिंह मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कर लौट रही थीं।

पेड़ से टकराई गाड़ी
जानकारी के मुताबिक, चालक को नींद आने के कारण गाड़ी पेड़ में टकराने पर दुर्घटना हो गई। हादसे में भाजपा नेत्री आशा सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनके चचेरे भाई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर भाजपा जिला अध्यक्ष और अन्य भाजपा पदाधिकारी व सदस्य भारी संख्या में मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना से भाजपा नेत्री के परिवार में कोहराम मच गया।












Click it and Unblock the Notifications