शफीकुर्रहमान बर्क के बयान पर BJP विधायक संगीत सोम का हमला, कहा- आजम की तरह जेल में मनेगी ईद
संभल। समाजवादी पार्टी के एमपी शफीकुर्रहमान बर्क के मस्जिद और बाजार खोलने की मांग पर सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के विधायक और फायर ब्रांड नेता संगीत सोम ने उनके इस बयान पर जुबानी हमला बोला है। संगीत सोम ने कहा सांसद को पता होना चाहिए कि यह उनकी खाला की सरकार नहीं है, भाजपा सरकार है और यहां कायदे और कानून से काम किया जाता है।

सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कही थी यह बात
दरअसल, सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने वीडियो जारी दावा किया था कि जब तक देश के सारे मुस्लिम मस्जिदों में नमाज अदा नहीं करेंगे तक तक मुल्क से कोरोना वायरस महामारी को नहीं भगाया जा सकता। शफीकुर्रहमान ने कहा कि मुस्लिमों को नमाज पढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। इस दौरान उन्होंने ईद के मौके पर लगने वाले पशुओं के बाजार पर पाबंदी के लिए राज्य सरकार के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने तर्क देते हुए कहा, मुस्लिम समुदाय के लिए ईद-उल-अजहा बहुत बड़ा त्यौहार है, जब मुसलमान जानवरों को खरीद नहीं सकेंगे तो त्यौहार कैसे मनाएंगे।
कोई भी धार्मिक स्थल नहीं खुल रहा है, तो ऐसे में कैसे इजाजत दी जा सकती है?
सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के बयान के बाद भाजपा के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम का बयान सामने आया है। संगीत सोम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार कायदे और कानून से चलती है। ऐसे में जब यह संकटकाल बढ़ रहा है और तमाम लोग इसके शिकार हो रहे हैं तो उन्हें ऐसे बयान देने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि फ़िलहाल कोई भी धार्मिक स्थल नहीं खुल रहा है तो ऐसे में कैसे इजाजत दी जा सकती है?
...तो पाकिस्तान में कोरोना गायब हो जाना चाहिए था
संगीत सोम ने कहा कि अगर सांसद के बयान में दम है तो सबसे पहले पाकिस्तान में कोरोना गायब हो जाना चाहिए था। साथ ही संगीत सोम ने कहा कि सपा सांसद को भी कानून का पालन करना चाहिए नहीं तो जिस तरह आजम खान की ईद जेल में मनी है, उनकी बकरीद भी जेल में मनेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि बकरीद ईद पर यह कहां लिखा है कि खेती करने वाले जानवर काटे जाएं। साग, आलू खाकर भी ईद मनानी जा सकती है।
-
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक? -
जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
PM Kisan: कल भेजी जाएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, आपके खाते में आएंगे या नहीं पैसे? अभी करें चेक -
DM Shruti Sharma कौन हैं? ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती जैसा IAS बनने का पकड़ा Shikha Gautam का झूठ, यूं खुली पोल -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी में बड़ी गिरावट! ₹4000 तक सस्ती, जानिए 100 ग्राम का ताजा भाव -
LPG Hits Induction Market: मार्केट से इंडक्शन स्टोव गायब? सिलेंडर बुकिंग पर 20 दिन की वेटिंग- Ground Report -
पेट्रोल-डीजल और LPG की कमी के बीच मोदी सरकार हुई अलर्ट, उठाया ये बड़ा कदम












Click it and Unblock the Notifications