यूपी: भाजपा नेता ने दिव्यांग को डंडे से पीटा, हाथ जोड़कर माफी मांगी तो मुंह में घुसाया डंडा

Sambhal News, (संभल)। यूपी के संभल में एक भाजपा नेता की गुंडई सामने आई है। कोतवाली क्षेत्र के संभल मुरादाबाद रोड पर एसडीएम कार्यालय के सामने एक विकलांग युवक को भाजपा नेता ने डंडे से पीटा। इस वजह से युवक घायल हो गया। काफी देर तक विकलांग युवक गिड़गिड़ाता रहा लेकिन नेता का दिल नहीं पसीजा। हैरानी की बात तो यह है कि भीड़ भी उसे बचाने के लिए आगे नहीं आई और लोग पूरे नजारे को मोबाइल में कैद करते रहे।

यूपी: भाजपा नेता ने दिव्यांग को डंडे से पीटा, हाथ जोड़कर माफी मांगी तो मुंह में घुसाया डंडा

असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी भाजपा नेता मोहम्मद मियां वर्ष 2018 में अमरोहा के कस्बा उझारी नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़े थे। उनके खिलाफ अलग-अलग थानों में दर्जन भर से अधिक मुकदमें पंजीकृत हैं। दबंगई के चलते लोगों में उसका खौफ है। सोमवार को वह किसी काम से संभल उपजिलाधिकारी कार्यालय पर आए थे। वहां एक विकलांग युवक एक राजनीतिक दल के खिलाफ गाली-गलौच कर रहा था। इस वजह से नेता का पारा चढ़ गया। इसके बाद नेता ने पहले विकलांग युवक को धक्का दे दिया फिर विकलांग युवक ने विरोध जताया तो नेता ने उसकी डंडे से पिटाई करनी शुरू कर दी।

इतना ही नहीं नेता ने युवक के मुंह में डंडा घुसा दिया। विकलांग काफी देर तक हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा। कुछ देर बाद नेता अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से रफूचक्कर हो गया। कोतवाली प्रभारी धर्मपाल सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+