दहेज में कार नहीं मिली तो एसिड अटैक कर दिया, अस्पताल में विवाहिता ने बयां किए शौहर के जुल्म
संभल। यूपी के संभल जिले में एक महिला पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने पुलिस के समक्ष शिकायत की कि दहेज में पचास हज़ार नगद और कार नहीं लाने पर ससुराली प्रताड़ित करते थे। शौहर ने पहले मारपीट की और बाद में तेजाब से जला दिया। किसी तरह वह चंगुल से बचकर निकली। जिसके बाद पड़ोसियों की मदद से पुलिस के पास पहुंचाई गई।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। संवाददाता के अनुसार, पूरा मामला संभल जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां तीन साल पहले हीना का डेरा सराय निवासी मुन्तजिर से निकाह हुआ था। आरोप हैं कि निकाह के बाद से ही ससुराल वाले विवाहिता को दहेज के लिए तंग करने लगे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसका उत्पीड़न करने लगे। जब विवाहिता ने दहेज के लिए इंकार किया तो उससे मारपीट की जाती।
कार और पचास हज़ार नगद नहीं लाने पर ससुरालवालों ने तेजाब से जला दिया। उसके बाद विवाहिता ने पड़ोसियों से मदद ली और किसी तरह भागकर कोतवाली पहुंची। पुलिस ने विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।











Click it and Unblock the Notifications