संभल: कोरोना वैक्सीन की 103 वायल मिलीं खराब, रोका गया वैक्‍सीनेशन, जांच शुरू

संभल। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के संभल (Sambhal) जिले में कोरोना वैक्सीनेशन (Corona vaccination) के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां कोरोना वैक्सीन की 103 वायल खराब मिली है। टीकाकरण के लिए वैक्सीन को फ्रिज से निकाला गया तो शीशी में दवा पर जमी हुई मिली। कहा जा रहा है कि ऐसा वैक्सीन को फ्रिज में रखते समय लापरवाही की वजह से हुआ है। इस लापरवाही के कारण 1030 डोज खराब हुई है। मामला संज्ञान में आते ही डीएम ने सीएमओ को मौके पर भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी और फिलहाल टीकाकरण का काम रोक दिया गया है।

103 vial of corona vaccine found deteriorated in sambhal

वैक्‍सीनेशन का पहला चरण 16 जनवरी से हुआ शुरू

कोरोना वैक्‍सीनेशन का पहला चरण 16 जनवरी से शुरू हुआ था। अब तक हुए टीकाकरण में टीका लगवाने वालों का प्रतिशत कम रहा है। पहले चरण के तीसरे दिन गुरुवार को जिले के दस स्वास्थ्य केंद्रों पर होने वाले कोरोना वैक्‍सीनेशन के दौरान 2268 लोग शामिल होने का लक्ष्य था। इसमें स्वास्थ्य कर्मी, आशाएं और आंगनबाड़ी शामिल हुए। सिरसी के बहमन जहरा स्कूल में संचालित होने वाला एल1 कोविड अस्पताल अब पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के कैला देवी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संचालित किया जाएगा। बुधवार को कोविड अस्पताल के सभी सामान को कैलादेवी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए भेज दिया गया है। जो नए संक्रमित मरीज आएंगे उन्हें कैलादेवी स्थित कोविड अस्पताल भर्ती कराया जाएगा।

यूपी कोरोना संक्रमण का आंकड़ा

बता दें, उत्‍तर प्रदेश में गुरुवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना के 251 नए मामले सामने आए, जबकि 6 लोगों की मौत हो गई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने गुरुवार को जानकारी दी कि पिछले कोरोना संक्रमित छह और लोगों की मौत के साथ प्रदेश में महामारी से मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 8642 हो गई है। राज्य में 24 घंटे में 380 मरीज ठीक भी हुए हैं। यूपी में इस वक्त 6230 कोविड-19 संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। प्रदेश में अब तक 5,99,624 लोग संक्रमण की चपेट में आए, जिनमें से 5,84,752 पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+