Saharanpur Viral Video: बजरंग दल ने युवती को मुस्लिम युवक के साथ पकड़ा, कर दी बीच बाजार पिटाई

पिछले कुछ समय से लगातार सामने आ रहे लव जिहाद के मामले अब आए दिन की सुर्ख़ियों बनने लगे है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से भी इसी से मिलता जुलता एक मामला सामने आया है, जिसमे हिंदू लड़की को मुस्लिम लड़के के साथ घूमना महंगा पड़ गया। दरअसल, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दोनों की पकड़ कर धुनाई कर दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई और परिजनों को बुलाकर दोनों को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया।

बजरंग दल ने हिन्दू युवती को मुस्लिम लड़के के साथ पकड़ा
बता दें कि पूरा मामला सहारनपुर के थाना सदर बाजार की रेलवे टीटू कॉलोनी का है। जहां मंगलवार दोपहर को एक हिंदू लड़की साथ पढ़ने वाले अपने मुस्लिम दोस्त के साथ कॉलोनी में घूम रहे थी। तभी, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दोनों को पकड़ लिया। कुछ ही देर में मोहल्ले के लोगों की भीड़ जुट गई। इसमें एक महिला भी थी। महिला ने पूछताछ के साथ दोनों को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों माफी मांगते रहे। वहीं मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई।

Viral Video Bajrang Dal caught hindu girl with Muslim boy beat her in the middle of the market

"फ्रिज में लाशें मिल रही हैं, फिर भी समझ नहीं आ रहा" - वीडियो में महिला
इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। वीडियो में साफ़-साफ़ देखा जा सकता है कि बजरंग दल कार्यकर्ता और महिला द्वारा दोनों से गाली-गलौज की जा रही है। ताना मारते हुए कहा जा रहा है कि, 'तुमको शर्म नहीं आती है। हिंदू होने के बाद भी घंटों से मुस्लिम लड़के के साथ घूम रही है। दिल्ली में 5 केस हो गए, हिन्दू लड़कियों के 50-50 टुकड़े कर दिए गए, फ्रिज में लाशें मिल रही हैं, फिर भी समझ नहीं आ रहा है।''

Viral Video Bajrang Dal caught hindu girl with Muslim boy beat her in the middle of the market

वहीं पहले तो लड़की सिर झुकाकर रोती रही। लेकिन जब मुस्लिम युवक की पिटाई पर युवती ने बोला- मेरा अब्दुल (काल्पनिक नाम) ऐसा नहीं है। उसे मत मारो। तो इसके बाद महिला ने युवती को थप्पड़ भी मारे।

विश्व हिंदू परिषद की चेतावनी
उधर जब विश्व हिंदू परिषद के महानगर मंत्री अनुज शर्मा से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा, "बजरंग दल कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि एक मुस्लिम युवक हिंदू युवती के साथ होटल में है। जिसके बाद उन्होंने उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया। मुस्लिम युवक के पास से हिंदू लड़की की मुस्लिम नाम से फर्जी आईडी भी मिली है।" जिसके बाद उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि होटलों में ऐसा ही चलता रहा तो बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद होटलों में खुद ही चेकिंग करेगा।

Viral Video Bajrang Dal caught hindu girl with Muslim boy beat her in the middle of the market

परिजनों को बुलाकर कर दिया सुपुर्द
मामले की सूचना पर थाना सदर बाजार की पुलिस भी पहुंची। पुलिस दोनों को थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने मामले में कोई भी कार्रवाई करने से साफ़ मना कर दिया है। जिसके बाद एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि लड़का-लड़की के परिजनों को बुलाकर दोनों को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया गया। हालाँकि पुलिस ने स्वयं मामले का संज्ञान लेते हुए मुकदमा पंजीकृत किया है। जिसकी जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+