UP News: शादी के बाद दुल्हन ने किया कुछ ऐसा, सुबह उठकर दूल्हे ने पकड़ लिया माथा

UP News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में एक नई नवेली दुल्हन ने अपने पति को दूध में नींद की गोली मिलाकर पिला दी। उसके बाद पति सो गया तो दुल्हन ऐसा कदम उठाया जिसे जानने के बाद दूल्हे समेत परिवार वालों का माथा चकरा गया।

इस मामले में दूल्हा परिजनों के साथ थाने पहुंचा और पत्नी के खिलाफ तहरीर देकर खोजने की गुहार लगाई। पति द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस गायब दुल्हन की खोज में जुटी हुई है। वहीं शातिर दुल्हन को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

up-news-the-bride-did-something-like-this-after-marriage

दरअसल, सहारनपुर जनपद के जनकपुरी इलाके में स्थित दूधली गांव के रहने वाले विनोद कुमार की शादी 6 फरवरी को दाबकी गुर्जर गांव के रहने वाले ओमप्रकाश की बेटी शिवानी से हुई थी।

विनोद द्वारा बताया गया की शादी धूमधाम से संपन्न होने के बाद उसकी पत्नी शिवानी विदा होकर उसके घर आई। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चला रहा। विनोद ने बताया कि 11 फरवरी की रात में उसके माता-पिता और भाई खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सोने के लिए चले गए।

विनोद द्वारा बताया गया कि वह अपने पत्नी के साथ कमरे में गया और अपनी पत्नी शिवानी से दूध पीने के लिए मंगाया। विनोद का आरोप है कि उसकी पत्नी ने दूध में नींद की गोली मिला दी जिससे दूध पीते ही वह गहरी नींद में सो गया।

पति विनोद के सो जाने पर शिवानी अलमारी से डेढ़ लाख रुपये और जेवर आदि लेकर फरार हो गई। नींद खुलने के बाद जब शिवानी नहीं मिली तो विनोद परेशान हो गया। उसके बाद विनोद शिवानी के घर वालों को फोन किया तो पता चला कि शिवानी वहां भी नहीं गई है।

फिलहाल इस मामले में विनोद द्वारा पुलिस से लिखित शिकायत की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पति द्वारा पत्नी की शिकायत की गई है। गायब पत्नी की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+