UP News: दबंगों ने घर में घुसकर महिला के साथ की यह शर्मनाक हरकत, मामला पहुंचा थाने
Saharanpur News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से शर्मशार करने वाली खबर सामने आई है। यहां के सदर क्षेत्र के गोविंदनगर में सोमवार देर रात दबंगों ने घर में घुसकर एक महिला को जमकर पीटा। मामला पैसों के लेनदेन का है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
UP News: यूपी में विदेशी निवेश बढ़ाने के लिए योगी सरकार की पहल, एफडीआई पॉलिसी में किया संशोधन
सूदखोरों ने दिया घटना को अंजाम
महिला ने ब्याज पर पैसे लिए थे। समय पर न दें पाने के कारण सोमवार देर रात सूदखोर पहुंचे और महिला के अभद्रता करने लगे । जब महिला इसका विरोध किया तो उन्होंने महिला का सिर दीवार में लड़ा दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

UP News: बैंक के रवैये से क्षुब्ध बुजुर्ग ने सीएम योगी से लगाई गुहार, फिर हुआ कुछ ऐसा मिली खुशखबरी
घायल खुशबू ने बताया कि कुछ पैसों की वजह से दबंगों ने घर में घुसकर पिटाई की। आरोपी जसवीर ने अभिषेक और एक अन्य युवक के साथ मिलकर पिटाई की। मेरा सिर दीवार से लड़ा दिया। अन्य परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि दोनों तरफ तहरीर दी गई है। मामले की छानबीन कराई जा रही है। आरोपियों पर सख्त कारवाई की जाएगी












Click it and Unblock the Notifications