UP News: सहारनपुर में कुछ दिन पहले बनी सड़क धंसी, पार्षद समेत सात लोग घायल, मरम्मत के दौरान हुआ हादसा
UP News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में रविवार को एक सड़क धंस गई। बताया जा रहा है कि सड़क कुछ दिन पहले ही बनी थी और मरम्मत का काम चल रहा था।
इसी दौरान अचानक सड़क धंस गई। सड़क धंसने के चलते वहां मौजूद पार्षद और सात मजदूर घायल हो गए। घायल सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

यह पूरा मामला सहारनपुर जनपद के वार्ड 34 के विनोद विहार का है। बताया जा रहा है कि विनोद विहार इलाके में कुछ दिन पहले सड़क का निर्माण हुआ था। सड़क निर्माण के बाद पानी लीकेज की समस्या थी।
लीकेज के चलते लोगों को आने जाने और पेयजल की समस्या से जुझना पड़ रहा था। बताया जा रहा है कि रविवार को पार्षद सुधीर पंवार वहां मौजूद थे और लीकेज के मरम्मत का कार्य चल रहा था।
कहा जा रहा है कि पानी लीकेज के चलते सड़क के नीचे की मिट्टी बह गई थी और रोड खोखली हो गई थी। बनाते समय अचानक रोड धंस गई। धंसने के चलते काम मे लगे मजदूर और पार्षद नीचे गिरकर घायल हो गए।
सड़क धंसने के बाद वहां मौजूद लोगों ने सभी को तत्काल बाहर निकाला। इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई। उसके बाद कुछ घायलों काे जिला अस्पताल और कुछ लोगों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसे के बाद स्थानीय लोग नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी व्यक्त किये और कुछ लोगों ने नारेबाजी भी की। फिलहाल अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications