UP News: कछुए को जिंदा जलाने का वीडियो बनाकर फेसबुक पर किया अपलोड, देखकर भड़के यूजर्स, गिरफ्तार
UP News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सहारनपुर जनपद में दो युवकों ने एक कछुए को जिंदा जला दिया। इस दौरान उन दोनों ने वीडियो बनाया।
कछुए को जलाते समय का वीडियो उन लोगों ने फेसबुक पर अपलोड कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद लोग भड़क उठे। इस मामले में लोगों ने पुलिस से शिकायत की। मामले में पुलिस ने दोनों युवकों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी देहात सागर जैन द्वारा बताया गया कि दोनों युवकों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को रविवार को जेल भेज दिया गया।
दरअसल, शनिवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जब यूजर्स उसे देखे तो उनका माथा ठनक गया।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दो युवक जिंदा कछुए को पकड़े हैं और आग जलाकर उसे जला रहे हैं। इस दौरान कछुआ छटपटाते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद भी उनका कलेजा नहीं पिघला।
बाद में कछुए को पूरी तरह जला देने के बाद एक युवक उसे हाथ में लेकर फोटो बनाया। उसके बाद उसी फोटो और वीडियो को आरोपी युवक ने अपने फेसबुक स्टोरी में लगा दिया। उसके बाद लोगों ने वीडियो को ट्वीट करते हुए पुलिस से शिकायत की।
पुलिस मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि आरोपी युवक देवबंद थाना क्षेत्र के रणसुआ इलाके के हैं। उसके बाद उन दोनों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा दोनों को गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications