सीएम योगी के मौसा राजेंद्र बिष्ट का सहारनपुर में निधन, लंबे समय से थे बीमार

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मौसा राजेंद्र सिंह बिष्ट का रविवार को सहारनपुर में निधन हो गया है। राजेंद्र सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जानकारी मुताबिक, वह जिले के नवीन नगर में रहते थे। 80 साल की उम्र में उन्होंने अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। बेटे दीपक बिष्ट ने उनको मुखाग्नि दी। इस दौरान मेयर संजीव वालिया, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी सहित अन्य मौजूद रहे। डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने भी परिवार को सांत्वना दी।

up cm yogi adityanath mausa passed away in saharanpur

विजयदशमी पर गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी

बता दें, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विजयदशमी के मौके पर गोरखपुर पहुंचे थे। परंपरागत विजय शोभायात्रा की अगुवाई कर सीएम योगी ने मानसरोवर रामलीला मैदान भगवान राम का राजतिलक किया। सीएम योगी ने कहा कि श्री राम की मर्यादा का पालन करके हम कोविड से जंग जीत सकते हैं और अपने सामान्य जन-जीवन को आगे बढ़ा सकते हैं। सीएम योगी ने कहा कि कोरोना पर विजय पाने के लिए हमें 'दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी' का पालन करना ही होगा क्योंकि हमें जान भी बचाना है और जहान भी।

आध्यात्मिक विरासतों को सुरक्षित करने का काम लगातार चल रहा: सीएम योगी

सीएम योगी ने रामलीला मंचों से भजनों की श्रृंखला शुरू करने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि रामलीला के मंच से साल में कम से कम चार से छह कार्यक्रम अवश्य होने चाहिए। रामलीला मैदान जैसे स्थलों को सुरक्षित और संरक्षित करने की चर्चा करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आध्यात्मिक विरासतों को सुरक्षित करने का काम लगातार चल रहा है। ऐसे में अब किसी ऐसे स्थल पर कब्जा करना संभव नहीं हो सकेगा। आध्यात्मिक विरासतें बुरी नजरों से बची रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+