खेत खोदते समय निकलने लगे चांदी के सिक्के, देखते ही बदल गई ठेकेदार की नीयत, जानिए आगे क्या हुआ?
Saharanpur Silver coins: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर आपको हैरानी होगी। सहारनपुर जनपद में एक किसान अपने खेत में मजदूरों से खुदाई कर रहा था। इसी दौरान खेत में से चांदी के सिक्के निकलने लगे।
यह जानने के बाद मजदूर ठेकेदार की नीयत बदल गई। उसके बाद ठेकेदार चांदी के सिक्के लेकर वहां से अपने घर चला गया। मजदूरों द्वारा जब मिट्टी में चांदी के सिक्के मिलने की बात किसान से बताई गई तो वह ठेकेदार के घर पहुंचा। सिक्के मांगने पर नहीं दिया।

उसके बाद यह पूरा मामला पुलिस के पास पहुंचा। किसान द्वारा इस मामले में पुलिस से लिखित शिकायत की गई। शिकायत के बाद पुलिस ठेकेदार के घर पहुंची और उसके पास से सिक्के बरामद की। बताया जा रहा है कि चांदी के सिक्के हैं और उन पर उर्दू में कुछ लिखा गया है।
आईए जानते हैं कहां का है पूरा मामला?
दरअसल, यह पूरा मामला और सहारनपुर जनपद के चौबारा गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले मोबिन पुत्र महबूब द्वारा अपने खेत में खुदाई करवाई जा रही थी। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में मोबिन ने बताया है कि सोमवार को उसके खेत में जीशान, जाकिर, महाराज और सानिब आदि खुदाई कर रहे थे।
खुदाई करने के दौरान ही थोड़ी गहराई पर खेत में एक गुल्लक मिला। गुल्लक खोलने पर पता चला कि उसमें चांदी के सिक्के हैं। चांदी के सिक्के देखने के बाद जीशान की नियत बदल गई और वह बर्तन सहित पूरे सिक्के अपने साथ अपने घर लेकर चला गया।
इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस जब जीशान के घर पहुंची तो उससे पूछताछ की। पुलिस द्वारा कार्रवाई के बाद कहे जाने पर जीशान ने 49 सिक्के पुलिस को दे दिया। उसने बताया की खुदाई के दौरान गुल्लक में 49 सिक्के मिले थे। पुलिस ने मुगलकालीन सिक्के को कब्जे में लेने के बाद पुरातत्व विभाग को इसकी सूचना दे दी है।
इस बारे में थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने मीडिया को बताया कि सिक्के थाने में दाखिल करा दिए गए हैं। पुरातत्व विभाग को सूचना दी गई है। उनके द्वारा जांच के बाद ही सिक्के कब के हैं और किस चीज के हैं इसकी जानकारी मिल पाएगी।












Click it and Unblock the Notifications