SDM संगीता राघव सर सर कहती रहीं और कथित BJP नेता देता रहा धमकी, ऑडियो वायरल
SDM Sangeeta Raghav Audio Viral: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद के नुकुड में तैनात एसडीएम संगीता राघव को कथित भाजपा नेता द्वारा फोन पर धमकी देने का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
वायरल ऑडियो में सुनाई दे रहा है कि एसडीएम संगीता राघव फोन करने वाले शख्स से काफी शालीनता से बात कर रही हैं और उसे सर सर कह रही हैं। लेकिन सामने वाला शख्स उन्हें धमकी दे रहा है। उसके द्वारा कुछ आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया जाता है।

एसडीएम को फोन करके गाली गलौज देने के बाद फोन करने वाले शख्स द्वारा मोबाइल बंद कर लिया गया। इसके बाद एसडीएम द्वारा सहारनपुर के नुकुड थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई एसडीएम की तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संगीन धाराओं 352, 351(3), 121(1), 224, 79 के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
आरोपी का नाम बताया जा रहा है संजय सिंह
फोन करने वाले शख्स का नाम संजय सिंह बताया जा रहा है जो एक मंत्री का रिश्तेदार और भारतीय जनता पार्टी का नेता बताया जा रहा है। फिलहाल वन इंडिया हिंदी द्वारा इसका दावा नहीं किया जाता है। कहा जा रहा है कि एक मामले की सिफारिश करने के लिए आरोपी ने फोन किया था।
कॉल करने के बाद वह एसडीएम को अरदब में लेने की कोशिश करता है। एसडीएम द्वारा नियमों के खिलाफ काम न करने की बात कहने के बाद कॉल करने वाला व्यक्ति उन पर भड़क जाता है। फिलहाल इस मामले में अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
सुनें Audio-
बताया जा रहा है कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम देवरिया भेजी गई है। लेकिन आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया है, इसलिए पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब एसडीएम सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोगों का क्या हाल होगा।












Click it and Unblock the Notifications