PM Modi के हमशक्ल पर लगा 15 लाख की ठगी का आरोप, एक बार फिर मुसीबतों में घिरे अभिनंदन पाठक

पीएम नरेंद्र मोदी के हमशक्ल अभिनंदन पाठक एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गए हैं। उनके खिलाफ 15 लाख की ठगी का आरोप लगा है। ये वही अभिनंदन पाठक हैं जिन्होंने पीएम मोदी को एक अजीबोगरीब चिट्ठी लिखी थी और वायरल हो गए थे।

Saharanpur PM Modis lookalike Abhinandan Pathak accused of 15 lakhs rupees fraud

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमशक्ल के नाम से देश भर में मशहूर सहारनपुर के रहने वाले अभिनंदन पाठक एक बार फिर मुसीबतों के घेरे में आ गए हैं। इस बार न तो फैंस द्वारा उन्हें घेरा गया है और न ही उनके कपडे फटे हैं, बल्कि उनपर 15 लाख रुपए की ठगी करने का आरोप लगा है। आरोप लगाने वाले व्यक्ति का कहना है कि एक स्कूल में सरकारी टीचर की नौकरी लगवाने के नाम पर अभिनंदन पाठक ने उनसे लगभग 15 लाख रुपए की ठगी की है। वहीं डुप्लीकेट मोदी ने इस आरोप को बेबुनियाद और झूठा बताया है।

Saharanpur PM Modis lookalike Abhinandan Pathak accused of 15 lakhs rupees fraud

कौन हैं आखिर ये मोदी के हमशक्ल
दरअसल, सहारनपुर के अभिनंदन पाठक की शक्ल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलती है। लेकिन यह उनके लिए बड़ी समस्या बन गई है। हाल ही में उनसे मिलने रोज सैकड़ों लोग उनके घर पहुंच जाते थे। घंटों घर पर बैठते थे, चाय पीते थे। साथ में फोटो भी खिचवाते थे। कंधे पर उठा लेते थे। इस खींचतान में एक कई बार उनके कपड़े फट जाते थे। आए दिन कपड़े सिलवाने पड़ते थे। इससे हर महीने हजारों रुपए का खर्चा होता था। जिस वजह से वो कर्जदार होने की कगार पर पहुंच गए थे।
इससे परेशान होकर उन्होंने मोदी को पत्र तक लिखा डाला था। उन्होंने लिखा था कि वह गरीब व्यक्ति हैं। रोज न तो मोदी के समर्थकों को अपने खर्चे पर चाय-पानी करा सकते हैं। न ही अपने लिए रोज कपड़े खरीद सकते हैं। इसलिए प्रधानमंत्री अपने समर्थकों से उन्हें मुक्त कराएं। कुछ खर्च दें या फिर नए कपड़े दिलाएं।

Saharanpur PM Modis lookalike Abhinandan Pathak accused of 15 lakhs rupees fraud

अभिनंदन पाठक पर 15 लाख की ठगी का आरोप
वहीं इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमशक्ल अभिनंदन पाठक पर एक व्यक्ति ने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाने वाले व्यक्ति का नाम नवीन कुमार है और वो दिल्ली रोड सहारनपुर का रहने वाला है। उसका कहना है कि एक स्कूल में सरकारी टीचर की नौकरी लगवाने के नाम पर अभिनंदन पाठक ने उनसे टुकड़ों टुकड़ों में लगभग 15 लाख रुपए ले लिए। उसने ये भी कहा की अभिनंदन पाठक ने उन्हें दिलासा दिलाया कि उनकी जान पहचान सीधा मोदी तक है। यही नहीं उनका कहना है कि डुप्लीकेट मोदी ने मेरे एलावा और भी 5-6 लोगों के की है। जिसको लेकर उन्होंने थाने में तहरीर दी है।

Saharanpur PM Modis lookalike Abhinandan Pathak accused of 15 lakhs rupees fraud

Recommended Video

    Rahul Gandhi : Modi Surname पर politics शुरु, जानें कहां से शुरु हुई सरनेम की प्रथा | वनइंडिया हिंदी

    डुप्लीकेट मोदी करेंगे मानहानि का दावा
    वही इस बारे में जब मोदी के हमशक्ल अभिनंदन पाठक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनको बदनाम करने के लिए यह पूरी साजिश की जा रही है। उनका कहना है कि प्रदेश में बाबा की सरकार है। इस समय मई तो क्या किसी के लिए भी भ्रस्टाचार संभव नहीं है। उन्हें सरकार और प्रशासन पर पूरा भरोसा है। और अगर मामला झूठा निकलता है तो वह आरोप लगाने वालों पर मानहानि का दावा भी करेंगे। साथ ही उन्होंने पुलिस से सही कार्रवाई करने की मांग की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+