Saharanpur : टैक्स कलैक्टर चपरासी संग छलका रहे थे जाम, विधायक की पड़ी नज़र तो पकड़ने लगे पैर
Viral Video Of Saharanpur MLA : बीजेपी विधायक द्वारा टैक्स कलेक्टर को चपरासी के साथ शराब पीते रंगेहाथ पकड़ने का मामला प्रकाश में आया हैं। इस दौरान टैक्स कलेक्टर साहब और चपरासी दोनों हाथ जोड़ते और पैर पकड़ते नज़र आए।

यूपी के सहारनपुर में बीजेपी विधायक द्वारा टैक्स कलेक्टर को चपरासी के साथ शराब पीते रंगेहाथ पकड़ने का मामला प्रकाश में आया हैं। जिसके बाद विधायक ने दोनों की जमकर खबर ली। इस दौरान टैक्स कलेक्टर साहब और चपरासी दोनों हाथ जोड़ते और पैर पकड़ते नज़र आए। लेकिन विधायक ने संबंधित अधिकारीयों को दोनों के विरुद्ध कार्रवाही के आदेश दिए हैं।
गाड़ी में चल रहे थे जाम पर जाम, विधायक ने निकल दी हेकड़ी
दरअसल, सहारनपुर नगर से बीजेपी विधायक राजीव गुम्बर क्षेत्र में बने रेन बसेरा का निरीक्षण करने निकले थे। इस दौरान नगर विधायक राजीव गुम्बर रेन बसेरे की व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे थे। उसी दौरान उनकी नजर रेन बसेरा के बहार खड़ी गाड़ी पर गई, जिसमे नोडल अधिकारी के रूप में तैनात टैक्स कलेक्टर व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शराब के जाम छलका रहे थे। जैसे ही दोनों की नज़र विधायक पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। जिसके बाद विधायक ने उन्हें जमकर फटकार लगाई। जानकारी अनुसार विधायक ने दोनों लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाही के आदेश दिए हैं।

विधायक ने खुलवाया कार का दरवाजा तो सातवें आसमान पर चढ़ गया पारा
आपको बता दें कि नगर विधायक राजीव गुम्बर ने जब सुरक्षाकर्मियो से गाड़ी का दरवाजा खुलवाया तो नज़ारा देख कर भडक उठे। गाड़ी में नगर निगम के टैक्स कलेक्टर लोकेश और चतुर्थ कर्मचारी के हाथों में शराब के जाम थामे थे और सीट पर शराब की बोतले पड़ी थी। जिसके बाद आग़ बबूला हुए विधायक ने दोनों को जमकर फटकार लगानी शुरू कर दी। विधायक ने दोनों को जमकर नसीहत देते हुए मेडिकल के लिए भिजवाया। जिसके बाद मौके से ही नगर आयुक्त को फोन कर दोनों के विरुद्ध कार्रवाई करने के आदेश दिए। साथ ही विधायक ने उनकी जगह अन्य अधिकारी और कर्मचारी को तैनात कराने के लिए भी नगर आयुक्त को आदेशित किया है।

Recommended Video

कलेक्टर जोड़े रहा हाथ, चपरासी ने पकड़े पैर
वही जब नगर विधायक राजीव गुम्बर ने टैक्स कलेक्टर लोकेश और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने शराब पीते पकड़ा तो दोनों अपनी गलती मानते दिखें। इस दौरान टैक्स कलेक्टर विधायक के सामने हाथ जोड़कर माफ़ी मांगते नजर आए। जबकि चपरासी विधायक के पैर पकड़ कर माफ़ी मांगता दिखा। लेकिन इस माफ़ीनामे का असर विधायक पर नजर नहीं आया और विधायक के गनर ने उन दोनों को दूर हटा दिया।












Click it and Unblock the Notifications