Saharanpur Accident: श्रद्धालुओं से भरी ट्रेक्टर-ट्रॉली नदी में पलटी, अबतक 9 की मौत, एक अभी भी लापता

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बड़ा हादसा हो गया है। यहां 48 श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ढमोला नदी में गिर गई है। हादसे में 2 बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि कई लोग लापता थे। वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान गुरूवार सुबह 5 और शव बरामद हो गए हैं। जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। एक युवक सौरभ पुत्र धर्मवीर अभी भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है।

बता दें कि सभी लोग थाना गागा लेडी क्षेत्र के गांव बलेली के रहने वाले हैं। जो जाहरवीर गोगा जी की चाब लेकर थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव रैंडोल में जा रहे थे। लेकिन बारिश के कारण धमोला नदी के रास्ते पर थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव बोंदकी के पास तेज बहाव के कारण ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई और उसमें बैठे सभी श्रद्धालु ढमोला नदी में जा गिरे।

Saharanpur Accident Tractor-trolley overturned in Dhamola river 4 died many missing rescue continues

हादसे में बुधवार को सुलोचना(58), मंगलेश (50), अदिति (3) और एक 12 साल की लड़की के शव बरामद कर लिए गए थे। बाकी लोगों को रेस्क्यू टीम तलाश कर रही थी, जिनमे से किरण (35) पत्नी धर्मवीर, एकता (14) पुत्री धर्मवीर, अक्षय कुमार (22) पुत्र महिपाल, नीतीश कुमार ( 7 ) पुत्र राहुल, तथा कामनी उर्फ मिस्टी (8) पुत्री पवन कुमार के शव गुरुवार सुबह नदी से मिले है। अब कम्राटकों की कुल संख्या 9 हो गई है। एक युवक अभी लापता है, जिसकी तलाश जारी है। इसलिए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

Saharanpur Accident Tractor-trolley overturned in Dhamola river 4 died many missing rescue continues

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+