सहारनपुर: कुत्तों के झुंड ने 12 साल के मासूम पर किया हमला, मौत

सहारनपुर, 06 अगस्त: यूपी के सहारनपुर जिले में शुक्रवार को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। यहां कुत्तों के झुंड ने 12 साल के मासूम पर हमला बोल दिया और नोंचने लगे। बच्चे की चीख सुनकर आसपास मौजूद लोग मदद के लिए पहुंचे और किसी तरह कुत्तों को भगाया। लोगों ने घायल बच्चे को तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। बच्चे की मौत से घर में कोहराम मच गया। वहीं, इलाके में कुत्तों के आतंक से दहशत का माहौल बना हुआ है।

saharanpur 12 year old boy lost life in stray dogs attack

आम के बाग में खेलने गया था मासूम

मामला थाना मिर्जापुर के गांव पाडली गांव का है। जानकारी के मुताबिक, पाडली गांव में रहने वाले आमिर पुत्र शादाब (12) शुक्रवार की सुबह घर के पास में ही आम के बाग में खेल रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद कुत्तों के झुंड ने उसका हमला कर दिया। कुत्तों ने अमिर के शरीर को जगह जगह नोंच डाला। बच्चे की चीख सुनकर आसपास के लोग मदद को पहुंचे और किसी तरह कुत्तों को भगाकर घायल आमिर को पास के ही एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से घर में कोहराम मच गया। इलाके में कुत्तों के आतंक से दहशत का माहौल बना हुआ है।

कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा, दहशत में लोग

स्थानीय लोगों की मानें तो इलाके में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। इस वजह से ग्रामीण दहशत में हैं। बताया जा रहा है कि पहले भी इस प्रकार की कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें छोटे बच्चे कुत्तों के झुंड का शिकार हो चुके हैं। लोगों का आरोप है कि कई बार मामले की शिकायत की गई, लेकिन कोई सुध नहीं ली गई। पिछले साल भी गांव डूभर किशनपुर में आवारा कुत्तों के झुंड ने छह वर्षीय बच्ची पर हमला बोल दिया और नोच-नोच कर मौत के घाट उतार दिया था। ग्राम प्रधान मोहम्मद कामिल समेत ग्रामीणों ने आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+