पुत्र पैदा होने का लालच देकर तांत्रिक महिलाओं से कराता था धंधा, पुलिस ने भेजा जेल
Saharanpur news, सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर में पुत्र पैदा होने का लालच देकर तथा धन प्राप्ति के उपाय बताने की आड़ में महिलाओं से वेश्यावृत्ति कराए जाने का मामला सामने आया है। महिलाओं से काम कोई और नहीं बल्कि एक कथित तांत्रिक कराता था। यह तांत्रिक उन महिलाओं को अपना शिकार बनाता था जिन महिलाओं को पुत्र पैदा नहीं होता था और जो आर्थिक रूप से कमजोर होती थीं। इन महिलाओं से अनैतिक काम कराकर यह तांत्रिक धन कमा रहा था। पुलिस ने तांत्रिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दरअसल थाना गागलहेडी थेत्र के एक गांव की एक महिला ने दो दिन पहले अपने अपहरण के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि उनके गांव में महिलाओं के कपड़े बेचने के लिए आने वाले एक व्यक्ति ने उसके अपहरण का प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका। महिला की बात पर पुलिस को पहले तो शक हुआ कि क्या कपड़ों की फेरी लगाने वाला एक साधारण सा व्यक्ति किसी महिला का अपहरण क्यों करेगा। लेकिन महिला ने खुलासा किया आरोपी महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर उनसे गलत धंधा कराता है और इसीलिए वह महिलाओं को पहले अपने मायाजाल में फंसाता है, जो महिला उसके जाल में नहीं फंसती है, उसको तंत्र-मंत्र का डर दिखाता है। यहां तक कि अपहरण भी कर लेता है। महिला की इस बात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई और रविवार की दोपहर बाद आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की पूछताछ के बाद खुलासा हुआ कि वह गांव दर गांव जाकर महिलाओं के कपड़ों की फेरी की आड़ में महिलाओं को बहला-फुसलाकर पुत्र पैदा होने, तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर व पैसे का लालच देकर वेश्यावृति के कार्य के लिये अपने जाल में फंसाकर उनसे वेश्यावृति कराकर धन अर्जित करता था। थाना प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने कथित तांत्रिक के खिलाफ अपहरण के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
ये भी पढ़ें- यूपी में इस बार मायावती की सरकार बनेगी, बोलते ही कांग्रेस समर्थक ने मारी गोली












Click it and Unblock the Notifications