'इनका हिजाब उतारो', मुस्लिम युवकों ने बुर्का पहनी लड़कियों से की बदसलूकी, बनाया वीडियो
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में मुस्लिम युवकों ने बुर्का पहनी लड़कियों के साथ बदसलूकी की। मुस्लिम युवकों को शक था कि लड़कियों की दोस्ती किसी हिंदू लड़के से है। इसके बाद जब उन्हें पूछताछ में पता चला कि लड़का भी मुस्लिम है तो उन्होंने उसके घरवालों को बुलाने की धमकी दी।
इतना ही नहीं, वहां मौजूद लोगों ने लड़कियों के साथ बदसलूकी की और वीडियो भी बना लिया। वीडियो बनाने के बाद उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लड़कियों ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की।

घटना 13 दिसंबर की बताई जा रही है। हालांकि, शनिवार को जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। फिलहाल लड़कियों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।
मुस्लिम होकर हिंदू लड़के से दोस्ती?
यह पूरा मामला देवबंद इलाके का बताया जा रहा है। शुक्रवार को इस्लामिया कॉलेज के समीप दो लड़कियां बुर्का पहन कर खड़ी थीं। उनके समीप में एक लड़का भी बाइक पर खड़ा था। लड़कियों के साथ लड़के को देखकर आसपास के मुस्लिम लोग वहां पहुंच गए।
वहां पहुंचने के बाद उन लोगों ने लड़कियों को धमकी दी। उन लोगों ने कहा कि मुस्लिम होकर भी हिंदू लड़के से दोस्ती करती हो? इस दौरान उन लोगों ने दोनों लड़कियों से हिजाब उतारने के लिए भी कहा और दोनों का हिजाब उतरवाया।
लड़कियों का हिजाब उतरवाने के बाद उन लोगों ने लड़के से भी पूछताछ की। लड़कियों का कहना था कि लड़का बाइक से गुजर रहा था और वह केवल उनसे एड्रेस पूछने के लिए रुका था। इधर लड़के से पूछताछ में पता चला कि वह भी मुस्लिम है तो लोग शांत हो गए।
हालांकि इस दौरान उन लोगों ने लड़कियों और लड़के के घरवालों को बुलाने की धमकी दी। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लड़कों ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने पर पूरा मामला लड़कियों के घरवालों तक पहुंच गया। अब इस मामले में लड़कियों की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications